फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Any recovery is not yet in the gang rape case, question on police

गैंगरेप मामले में अब तक भी कोई रिकवरी नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

Sun, 25 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Any recovery is not yet in the gang rape case, question on police
चंडीगढ़ में लड़की के साथ गैंगरेप

कॉल सेंटर में पार्ट टाइम काम करने वाली युवती से गैंगरेप के मामले में आरोपी वसीम मलिक को चार दिन तक रिमांड में रखने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। न तो पुलिस सहआरोपी को गिरफ्तार कर सकी है और न ही कोई रिकवरी (ऑटो और चाकू) दिखा सकी है। 

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की। अदालत ने इसे मंजूर करते हुए वसीम को 6 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


वारदात के बाद से अब तक फरार चल रहे सहआरोपी को पकड़ने में भी पुलिस नाकाम रही है। पुलिस ने सहआरोपी की गिरफ्तारी, ऑटो की रिकवरी और चाकू को बरामद करने के नाम पर ही आरोपी का दो बार दो-दो दिन का रिमांड लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, पुलिस उससे कुछ भी बरामद नहीं करवा सकी और न ही सहआरोपी के बारे में कोई खास जानकारी। बता दें कि 12 दिसंबर 2016 को शाम करीब 7:30 बजे सेक्टर-34 से पीड़ित युवती ने हल्लोमाजरा के लिए ऑटो लिया था। 

डीएनए रिपोर्ट होगी अहम

Any recovery is not yet in the gang rape case, question on police
gangrape - फोटो : Demo Pic

ऑटो में चालक के अलावा पहले से एक लड़का था। आरोप के अनुसार जब इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक के पास पहुंचे तो दोनों युवती को चाकू दिखाकर जंगलों में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ रेप किया। 

इसके बाद ऑटो वाला तो चला गया, लेकिन दूसरा आरोपी उसके साथ पैदल कुछ दूर तक आया और धमकाया कि पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे। इसके बाद लड़की ने उस रात पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। 

अगले दिन युवती ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक थाने में दोनों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने युवती के 164 के तहत बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए हैं। 

डीएनए रिपोर्ट होगी अहम
पुलिस ने वसीम का डीएनए सैंपल टेस्ट के लिए दिल्ली भेजा है। परिजनों के मुताबिक उनके बेटे को पुलिस ने झूठा फंसाया है। उनके अनुसार वारदात के वक्त वसीम घर पर ही था। ऐसे में डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही काफी हद तक साबित हो सकेगा कि पुलिस ने सही आरोपी को गिरफ्तार किया है या परिजनों के आरोप सही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed