फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amritsar police recovered fake currency from three boys

नया साल मनाने को आसाम से लाए 42 हजार के नकली नोट, गिरफ्तार

Mon, 01 Jan 2018 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 01 Jan 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
amritsar police recovered fake currency from three boys
money
नए साल का जश्न मनाने के लिए दो युवक आसाम से 42 हजार कर जाली करेंसी लेकर आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीसरा साथी रछपाल सिंह फरार हो गया है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। जांच अधिकारी थाना प्रभारी हरपाल सिंह का कहना है पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


जानकारी है कि आरोपी यह जाली करेंसी असम से लाए थे। तीनों के खिलाफ 2015 में अमृतसर के मोहकमपुरा थाने में जाली करंसी का मामला दर्ज किया गया था। गिरोह का नेटवर्क सीमा पार से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। जांच चल रही है कि कहीं तार देश की सीमा के उस पार से तो नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार सर्बजीत सिंह व कुलदीप सिंह अपने तीसरे साथी रछपाल सिंह के साथ इस बार अमृतसर के लारेंस रोड पर नए साल का जश्न मनाना चाहते थे। सारी तैयारियां हो चुकी थी। इससे पहले तीनों गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप 40, सरबजीत 32 व रणजीत सिंह 50 वर्ष का हैं। तीनों दोस्त हैं। दो हजार के नोट प्रचलन में आए साल भी नहीं बीता कि जाली करंसी असम से पंजाब आने लगी है। असम में यह जाली करेंसी कहां से पहुंचती है, यह जांच अब अमृतसर पुलिस असम जाकर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed