फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar Police Foil Target Killing Plot; Two Accused Linked to Jaggu Bhagwanpuria Gang Arrested

Punjab: अमृतसर पुलिस ने टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम की, जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 10:56 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Naveen Updated Sun, 24 May 2026 10:56 AM IST
सार

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। कुलबीर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और चोरी से जुड़े चार मामले दर्ज हैं, जबकि जशनदीप सिंह उर्फ माया के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन
Amritsar Police Foil Target Killing Plot; Two Accused Linked to Jaggu Bhagwanpuria Gang Arrested
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टारगेट किलिंग की साजिश को विफल कर दिया। पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े एक शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना इस्लामाबाद क्षेत्र के फतहपुर इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान की गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार की टीम इलाके में नियमित पेट्रोलिंग और सर्च ऑपरेशन कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा के तहत फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी की टांग में गोली लगी और उसकी पिस्टल नीचे गिर गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन




गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलबीर सिंह निवासी गांव ढड्डे फतेह सिंह, थाना बुल्लोवाल, जिला होशियारपुर तथा जशनदीप सिंह उर्फ माया निवासी पट्टी चंबल, थाना छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर अंकुश बहमन के संपर्क में थे और उन्हें विरोधी गैंग के दो सदस्यों की हत्या की जिम्मेदारी दी गई थी। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने बड़ी वारदात को टाल दिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। कुलबीर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और चोरी से जुड़े चार मामले दर्ज हैं, जबकि जशनदीप सिंह उर्फ माया के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं।

इस संबंध में थाना इस्लामाबाद में एफआईआर नंबर 152, दिनांक 23 मई 2026 को धारा 109 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .30 बोर चीनी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और दो खाली खोल बरामद किए हैं।


इस ऑपरेशन को डीसीपी डिटेक्टिव रविंदरपाल सिंह, एडीसीपी डिटेक्टिव जगबिंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह संधू और एंटी गैंगस्टर ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर रवि कुमार की निगरानी में अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed