फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar police busted drug smuggling gang

Punjab: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, तीन किलो अफीम, रिवाल्वर और दो राइफल समेत दो काबू

Tue, 23 Jan 2024 11:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Jan 2024 11:22 PM IST
सार

डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अफीम की खेप झारखंड से लेकर आए थे। काबू आरोपी सुरजीत सिंह के विरुद्ध पहले भी अफीम तस्करी का केस दर्ज है। वर्ष 2014 में उसके विरुद्ध थाना सराय अमानत खां में एक किलो अफीम तस्करी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Amritsar police busted drug smuggling gang
अफीम और हथियारों समेत पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट के सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से तीन किलो अफीम, एक रिवाल्वर, एक दोनाली, राइफल और 44 कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये की ड्रग मनी और एक कार भी बरामद की। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस हरप्रीत सिंह मंडेर ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। डीसीपी मंडेर ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह निवासी गांव भग्गूपुर उताड़ और गुरकीरत सिंह निवासी हरगोबिंदपुरा गुरु की वडाली छेहरटा के रूप में बताई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपी किसी को अफीम की खेप की सप्लाई देने प्रताप स्टील मिल छेहरटा के पास आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके आधार पर एडीसीपी-2 प्रभजोत सिंह विर्क की हिदायतों पर एसीपी पश्चिमी कमलजीत सिंह औलख के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह वाली पुलिस पार्टी ने उक्त क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान एएसआई लाजपत राय ने एक फॉर्च्यूनर कार को रोककर तलाशी ली तो उसके अंदर तीन किलो अफीम मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी मंडेर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रिवाल्वर, एक दोनाली, एक राइफल, 44 कारतूस, दो मोबाइल, 20 हजार रुपये की ड्रग मनी और एक कार बरामद की। आरोपियों के विरुद्ध छेहरटा थाने में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अफीम की खेप झारखंड से लेकर आए थे। काबू आरोपी सुरजीत सिंह के विरुद्ध पहले भी अफीम तस्करी का केस दर्ज है। वर्ष 2014 में उसके विरुद्ध थाना सराय अमानत खां में एक किलो अफीम तस्करी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। मंडेर ने बताया कि तस्करों द्वारा ड्रग मनी से बनाई प्रॉपर्टी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed