फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   allegation on wife of illegal relation, retired soldier commit suicide

पुलिसकर्मियों से पत्नी के अवैध संबंध बता रिटा. फौजी ने जान दी

Thu, 28 Jan 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jan 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
allegation on wife of illegal relation, retired soldier commit suicide

पंजाब के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में बेलदार के पद पर रोपड़ में तैनात रिटायर्ड फौजी ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा और पंजाब सचिवालय पार्किंग में जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन


उसके पास से बरामद सुसाइड नोट में घटना का कारण उसकी पत्नी के कुछ पुलिसकर्मियों से संबंध को ठहराया गया है। फिलहाल, सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी और अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना बुधवार सुबह साढ़े दस बजे की है। हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा निवासी संदीप कुमार ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा और पंजाब सचिवालय की पार्किंग में जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना पाकर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने उसको जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी गंभीर हालत को देखते हुए  डाक्टरों ने पीजीआई रेफर किया। इलाज के दौरान संदीप कुमार की मौत हो गई। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच में बताया कि संदीप रोपड़ जिले में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में बेलदार के पद पर तैनात था। वहीं, पुलिस ने उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिलने का दावा किया है।

सेक्टर-3 थाना पुलिस के अनुसार संदीप कुमार की जेब से बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि खरखौदा में उसकी पत्नी के कुछ पुलिसकर्मियों से संबंध हैं। वे बेटी को भी प्रताड़ित कर रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपी पुलिसकर्मी उसको झूठे केस में फंसाकर फर्जी एनकाउंटर की धमकी दे रहे हैं।

सुसाइड लेटर में आरोपियों के मोबाइल नंबर
पुलिस के अनुसार संदीप कुमार ने सुसाइड लेटर में अपनी पत्नी के दो मोबाइल नंबर भी दिए हैं। उसने लिखा है कि इन नंबरों की कॉल डिटेल्स निकलवाई जाए। इसके बाद सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। वहीं, जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी जा रही थी उसका भी उल्लेख किया गया है।

बैग से मिले अधिकारियों के नाम कई पत्र
पुलिस की प्राथमिक जांच में संदीप के पास से एक बैग भी मिला है। उसने इस घटना से संबंधित बहुत सारे पत्र पड़े है। उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य कई आला अधिकारियों के नाम पत्र लिखे थे। पुलिस की मानें तो संदीप कुमार चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में अपनी शिकायत देने आया था।


पत्नी ने बताया मानसिक तौर पर परेशान
वहीं, चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना पुलिस ने संदीप कुमार की पत्नी से बातचीत किया। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी ने बताया कि संदीप काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहे हैं। उन्होंने तीन दिन पहले सुसाइड की कोशिश की थी। इसके बाद उनको रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। वहां से मौका पाकर भाग निकले। उसने संदीप के सुसाइड कर लेने की जानकारी न होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed