फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   allegation of 15 crore swindle against omega city managers

ओमेगा सिटी के प्रबंधकों ने की 15 करोड़ की ठगी

Tue, 07 Jul 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 07 Jul 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
allegation of 15 crore swindle against omega city managers

खरड़ की नामी रियल एस्टेट कंपनी ओमेगा सिटी के प्रंबधकों के खिलाफ करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अदालत के आदेशों पर थाना फेज-एक पुलिस ने कंपनी के प्रबंधकों पर पर्चा दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोपियों में कंपनी के डायरेक्टर अमृतपाल सिंह, उनकी पत्नी सुनीता राजपूत और पिता गुलजार सिंह शामिल हैं। आरोपियों पर पुलिस ने 406, 420, 467, 468, 471, 506 और 120बी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंधी कॉलोनाइजर दविंदर गिल की तरफ से शिकायत दी गई थी। बता दें कि  दविंदर गिल क्रिस्पी खैहरा के पति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दविंदर गिल ने बताया कि आरोपी उनसे 2011 में  मिले थे। उन्हें अपनी कंपनी के बारे में बताया था। साथ ही कहा कि उनका सपना है कि वह एक वर्ल्ड क्लास रिहायशी कॉलोनी बसाएं। गिल ने बताया कि उन्होंने उन्हें कहा कि आपकी खानपुर में जमीन है।

उनकी जमीन के नजदीक उनकी भी जमीन है। वह चाहते हैं कि मिलकर ज्वाइंट प्रोजेक्ट शुरू करें। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया। उसने प्रोजेक्ट में करीब 15 करोड़ इन्वेस्ट कर दिए। साथ ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया। लेकिन, बाद में उनकी नियत बदल गई है।

वह उसे उनका बनता शेयर देने के लिए तैयार थे। पर बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वह पैसे देने तक के लिए तैयार हो गए थे। बाद में फिर अपनी बात से पीछे हट गए। साथ ही उसे धमकियां देने लग पड़े। उन्होंने फिर भी समझौते का प्रयास किया।


इसके बाद उन्होंने उनके खिलाफ अदालत में अर्जी दाखिल की। अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया गया। जिक्रयोग दविंदर गिल क्रिस्पी खैहरा के पति हैं। क्रिस्पी खैहरा की शिकायत पर ही ही आईजी आईटी गौतम चीमा पर पर्चा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed