फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   all india protest against love jihad

देशभर में लव जेहाद के खिलाफ ऐलान ए जंग

Sat, 03 Jan 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 03 Jan 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
all india protest against love jihad

देशभर में हिंदू महासभा की ओर से लव जेहाद के खिलाफ ऐलान ए जंग कर दिया गया है। महासभा की ओर से फरवरी से ‘बहू लाओ-बेटी बचाओ’ अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान का मुख्य मकसद लव जेहाद के खिलाफ मुहिम शुरू करना है। इस अभियान में हिंदू लड़कों को मुसलमान, ईसाई या अन्य समुदायों की लड़कियों से शादी करके अपने घर लाने की अपील की जाएगी।

विज्ञापन


सिवाच ने आगे कहा कि लव जेहाद के जरिए कुछ युवक हमारी बेटियों को धोखा देते हैं, लेकिन बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान में हम अन्य समुदायों की बेटियों के सम्मान की रक्षा करेंगे। सिवाच ने कहा कि यह मुहिम हरियाणा प्रदेश के अलावा पूरे देश में चलाई जाएगी।

विज्ञापन

लड़कियों से कुंवारे हिंदू युवाओं की शादी कराएंगे

all india protest against love jihad

‘बहू लाओ-बेटी बचाओ’ अभियान के दौरान अन्य समुदाय और धर्म की लड़कियों से कुंवारे हिंदू युवाओं की शादी कराई जाएगी। ये जानकारी हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने शनिवार को विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के चलते हिंदू समाज के युवा कुंवारे नहीं रह पाएंगे।

उन्होंने कहा कि अन्य धर्म की लड़कियों के साथ हिंदू धर्म के कुंवारे युवा शादी करके इनको इज्जत और सम्मान देने का काम करेंगे। इस अवसर पर हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ललित भारद्वाज, हिंदू महासभा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष व निगम पार्षद मास्टर प्रहलाद सिंह, जिला अध्यक्ष कृष्ण सिंधू, कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, संजय सहारान, डॉ. रामकुमार शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed