फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alcohol recovered During the code of conduct In Bhiwani

आचार संहिता के बीच भिवानी में पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप, अंबाला से गुजरात जा रही थी भेजी

Wed, 09 Oct 2019 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Alcohol recovered During the code of conduct In Bhiwani
पुलिस ने बरामद की शराब - फोटो : अमर उजाला

आचार संहिता के बीच पुलिस से बचने के लिए शराब तस्करों ने पशुचारे के बीच ही शराब भरकर गुजरात भेजने का प्लान बनाया। सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंढाल चौक पर ट्रक को काबू किया तो उसमें शराब की एक हजार पेटी यानि 12 हजार से अधिक बोतलें मिली। टीम मामले की जांच में जुटी है कि शराब कौन भेज रहा था। पुलिस ने मामले में दो व्यक्तियों को भी काबू किया है।

विज्ञापन


आचार संहिता के कारण जिला पुलिस की ओर से जगह-जगह लगाए नाके शराब के अवैध तस्करों के लिए भी परेशानी बने हैं। इस कारण वे अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार शाम को मुंढाल चौक नाके पर सामने आया। यहां पुलिस और सीआईए की टीम जांच कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की। 
विज्ञापन


जांच के दौरान एक ट्रक पशुचारे से भरा आता दिखा। उसमें सब जगह कट्टों में पशुचारा ही नजर आ रहा था। मगर गहनता से जांच की गई तो उसमें चारे के पीछे शराब की पेटी दिखाई दी। जिसके बाद ट्रक को सदर थाने लाया गया। यहां सारा पशुचारा उतरवाकर देखा तो पीछे शराब की पेटियां भरी पड़ी थी। रात तक शराब पेटियों को उतारकर गणना का कार्य चल रहा था। करीब एक हजार पेटी शराब की ट्रक में थी और हरेक पेटी में शराब की 12 बोतलें थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला से गुजरात भेजी जा रही थी शराब : पुलिस ने ट्रक से दो लोगों राजस्थान के उदयपुर के कियाखेड़ा निवासी मांगेराम और उदयपुर के ही सिरकी निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वे अंबाला से शराब लेकर आए थे और गुजरात लेकर जा रहे थे। यह शराब किसकी है और किसे सप्लाई की जानी थी यह आरोपी नहीं बता सके।

दुर्गंध और पुख्ता सूचना के आधार पर पकड़ी गई शराब : पुलिस सूत्र बताते हैं कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि ट्रक में शराब है मगर इसमें पशुचारे के कट्टे भर रखे थे। ऐसे में शुरूआत के पशुचारे के कट्टे हटाए तो भी पता नहीं लगता। पशुचारे के बीच थोड़ी-थोड़ी शराब की दुर्गंध भी आ रही थी। संभवत: शराब की बोतलें टूटने या लीकेज के कारण यह दुर्गंध आ रही थी। इस कारण यह खेल पकड़ा गया।

हमें सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप भिवानी के रास्ते गुजरात भेजी जा रही है। इसी सूचना के आधार पर ट्रक की जांच की गई। जिसमें पशुचारे के पीछे शराब की अवैध पेटियां छिपाकर रखी मिलीं। एएसआई अनिल कुमार, सीआईए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed