शराब ठेकेदारों ने ली पूर्व सैनिक की जान, बेरहमी से पीटकर दी दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना समालसर के अधीन गांव ठठी भाई में वीरवार रात शराब ठेकेदार के कारिंदों ने पूर्व सैनिक को बेरहमी से पीट डाला। वहीं मोगा सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ गया।
थाना समालसर प्र्रमुख भूपिंदर सिंह ने बताया कि गांव चीदा निवासी जसवंत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने शराब ठेकेदार हरजिंदर सिंह (हरजिंदर सिंह एंड कंपनी), सन्नी गिल, जगदीश सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी सरदार नगर, जीत सिंह निवासी समालसर और सेल्समैन संत राम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं शराब ठेकेदार सन्नी गिल डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का करीबी बताया गया है। बाघापुराना के गांव चीदा निवासी पूर्व सैनिक बेअंत सिंह (40) बीती वीरवार रात करीब 9.30 बजे पास के गांव ठठी भाई स्थित ठेके से शराब लेने गए थे।
ठेकेदार के कारिंदे बेच रहे थे अवैध शराब
इस दौैरान ठेका तो बंद था, लेकिन ठेके के पास ही ठेकेदार के कारिंदे अवैध शराब बेच रहे थे। पूर्व सैनिक की किसी बात पर उनसे बहस हो गई। इस पर उन्होंने बेअंत सिंह पर बेसबॉल से हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया।
कुछ नौजवान पीड़ित बेअंत सिंह को उठा कर उनके घर गांव चीदा छोड़ आए। वहीं हालत गंभीर होने से उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
आबकारी एवं कर विभाग ने शराब ठेकेदारों की ओर से 16 करोड़ की लाइसेंस फीस अदा न करने से जिले में शराब ठेके सील कर दिए हैं। कथित राजनीतिक और पुलिस की मेहरबानी से शराब ठेकेदारों के कारिंदे शराब ठेके के पास ही सरेआम अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं।