{"_id":"584d599b4f1c1bc8402c3631","slug":"akali-sarpanch-and-his-son-beaten-a-punjab-police-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवलदार की पिटाई करने के बाद जूता चटवाया, फिर कपड़े उतारकर घुमाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवलदार की पिटाई करने के बाद जूता चटवाया, फिर कपड़े उतारकर घुमाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Mon, 12 Dec 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
अकाली सरपंच और बेटे की शर्मनाक हरकत
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवलदार की पिटाई करने के बाद जूता चटवाने और फिर सारे कपड़े उतरवाकर घुमाने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के बठिंडा जिले का है, यहां के गांव विर्क कलां के अकाली सरपंच और उसके बेटे की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। उन्होंने ट्रैक्टर साइड करने की बात पर पहले हवलदार की पिटाई की और उसे निर्वस्त्र कर गांव के दो चक्कर लगवाने के बाद जूता चटवाया।
थाना सदर पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी अकाली सरपंच के बेटे लखविंदर सिंह, अकाली सरपंच जगदेव सिंह और उसके नौकर गोगड सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने अकाली सरपंच को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
चौकी बल्लूआणा पुलिस के प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि गांव किली स्थित पुलिस चौकी का हवलदार शनिवार दोपहर के बाद अपने साथी पुलिस कर्मी रजिंदर सिंह के साथ कार पर गांव विर्क कलां से गुजर रहा था। इस दौरान उन्होेंने बीच रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर रुके लखविंदर सिंह और उसके नौकर को ट्रैक्टर साइड में करने को कहा। इस पर वे दोनों झगड़ने लगे।

ट्रैक्टर साइड करने की बात पर हवलदार को निर्वस्त्र गांव में घुमाया
लखविंदर सिंह और उसके नौकर नेे हथियार के बल पर पुलिस कर्मी को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी पुलिस कर्मी को गंभीर हालत में अपने ट्रैक्टर में डालकर घर ले गए। जहां पर आरोपी के सरपंच पिता ने भी पुलिस कर्मी की पिटाई की। इतना ही नहीं उन्होंने उसे जूता भी चटवाया। बाद में उसे निर्वस्त्र ट्रैक्टर में डालकर दो चक्कर लगाने के बाद गांव में किसी जगह पर फेंक फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि घटना के समय उसके साथ मौजूद पंजाब होमगार्ड कर्मी राजिंदर सिंह पुलिस को सूचित करने चला गया था। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अकाली सरपंच जगदेव सिंह, उसके गैंगस्टर बेटे और नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बठिंडा अदालत में पेश किया गया। वहां से अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उन्होंने बताया कि बाकी दोनों आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
आरोपी गैंगस्टर पर पहले भी छह केस दर्ज
एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर लखविंदर सिंह पर पहले भी छह विभिन्न हत्या करने, हत्या का प्रयास और मारपीट के आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें वह जमानत पर बाहर है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।

पुलिसकर्मी की पिटाई की 'आप' ने की निंदा
कैप्टन ने की घटना की निंदा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उक्त घटना की निंदा की है। उन्होंने मांग की है कि सत्ता के नशे में अकाली सरपंच और उसके बेटे को पुलिस जल्द गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के राज में अगर लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही गैंगस्टरों से सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे होगी।
पुलिसकर्मी की पिटाई की आप ने की निंदा
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने बठिंडा के गांव वीर कलां में अकालियों द्वारा हेड कांस्टेबल मलकीत सिंह की पिटाई और नग्न परेड की कड़ी निंदा की है। पार्टी के सूबा कन्वीनर गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर अकाली नेता आए दिन आम लोगों को मार रहे हैं। अब वे इस स्तर पर आ गए हैं कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को पीटा और अपमानित किया जा रहा है।
अकाली राज तो ब्रिटिश राज से भी बदतर हो गया है, जहां लोगों को निर्दयता से मारा जा रहा है। जबकि, सरकार अपनी पार्टी से संबंधित दोषियों को बचाने में लगी है। उन्होंने मांग का कि हेड कांस्टेबल पर हमले के आरोपी को तुरंत गिर तार किया जाए। घुग्गी ने कहा कि आप की सरकार बनने पर ऐसे मामलों की दोबारा जांच करवा कर आरोपियों को जेल भिजवाया जाएगा।