{"_id":"fa784a0153dad2b85308ed1909cd4169","slug":"akali-leader-died-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता की मौत, भाभी पर कत्ल का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली नेता की मौत, भाभी पर कत्ल का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Fri, 23 May 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली नेता और ब्लाक समिति सदस्य तनवीर सिंह लब्बी की बुधवार को संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में उसके छोटे भाई की पत्नी पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक के ससुराल वालों ने उसकी भाभी पर आरोप लगाए थे। तनवीर की पत्नी और पुत्र लब्बी की मौत के बाद कनाडा से वापस आ गए हैं।
मृतक के ससुराल वालों ने तनवीर की मौत को कत्ल बताते हुए उसके छोटे भाई की पत्नी गुरदीप कौर दिप्पी पर आरोप लगाया है। मृतक के साले बरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें शक है कि तनवीर के उसके छोटे भाई की पत्नी (भाभी) गुरदीप कौर से संबंध थे और उसने जायदाद के लालच में तनवीर का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने शक जाहिर किया कि इस कत्ल में गुरदीप कौर के साथ कुछ ओर भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसके लिए पुलिस को जांच कर उन्हें इंसाफ दिलवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
थाना सिंघ भगवंतपुरा के इंचार्ज धर्मपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने मृतक तनवीर सिंह लब्बी के ससुराल परिवार के बयान पर उसके भाई की पत्नी गुरदीप कौर दिप्पी पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।