फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the black money was planning Notbandi White Mastermind

नोटबंदी के बाद प्लानिंग से ब्लैक मनी कर रहा था व्हाइट मास्टरमाइंड 

Wed, 07 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 07 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
After the black money was planning Notbandi White Mastermind
नकली नोट चलाने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

42 लाख की जाली करेंसी समेत पकड़े गए गिरोह का मास्टर माइंड अभिनव बहुत शातिर है। नोटबंदी की घोषणा के तुरंत बाद वह 500 और 1000 के पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने के कारोबार में जुट गया था। 

विज्ञापन


इस दौरान उसके पास जो भी असली नोट आते थे, वह अपनी कंपनी व विश्वास पात्र मुलाजिमों के खातों में जमा करवाता था। पता चला है कि इस दौरान उसने 35 लाख रुपये अपने मुलाजिमों व कंपनी के खातों में जमा करवाए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी आनलाइन ट्रांजेक्शन की पूरी डिटेल निकाल ली है। साथ ही पुलिस उसकी ईमेल की भी बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस को यह भी लग रहा है कि उसकी कंपनी ने नेत्रहीनों के लिए जो छड़ी बनाई थी। उसे इंटरनेशनल स्तर पर भी काफी प्रशंसा मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उसे विदेशी संस्थाओं से भी पैसा आया होगा। पुलिस ऐसे संपर्कों को भी जांच रही है। पुलिस का कहना है दोनों ड्राइवरों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। 

दूसरी तरफ बुधवार को अदालत में पुलिस को उसके वकील द्वारा दायर की गई याचिका पर जवाब देना है। जिसमें उसके वकील ने चेक बुक जारी करने की मांग की थी। जिक्रयोग है कि आरोपियों को पुलिस ने 29 नवंबर को तीनों आरोपियों अभिनव वर्मा, उसकी कजिन विशाखा व सूरज नागपाल को जगतपुरा से गिरफ्तार किया था। 


वह हरियाणा नंबर वाली लाल बत्ती लगी ऑडी कार में जाली करेंसी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को काबू करते समय बताया था कि उनके पास से 42 लाख की    जाली करेंसी मिली थी। सारे दो-दो हजार के नोट थे। उक्त लोग तीस फीसदी रकम काटकर लोगों के पुराने नोट नए नोटों में बदलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed