{"_id":"1b29c63dc9b712c844dce63542cb3eaa","slug":"after-humiliation-by-father-in-law-professor-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने पिता की बेइज्जती की, प्रोफेसर ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने पिता की बेइज्जती की, प्रोफेसर ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sun, 19 Apr 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा कॉलेज में कंप्यूटर के असिस्टेंट प्रोफेसर मोहित शर्मा ने शनिवार देर शाम शताब्दी एक्सप्रेस के नीचे आकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि वे ससुर द्वारा पिता की बेइज्जती किए जाने से आहत थे।
विज्ञापन
रविवार को परिजनों ने जीआरपी को बयान देने से इंकार कर दिया है। घरवालों के बयान न मिलने पर जीआरपी ने 174 के तहत कार्रवाई की है। रविवार को मोहित का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
मोहल्ला इस्लामगंज के रहने वाले मोहित शर्मा के पिता बनवारी लाल ब्रजवासी सनातन धर्म मंदिर के पुजारी हैं। मोहित की एक साल पहले ही शादी हुई थी। घरेलू क्लेश से दुखी मोहित ने शनिवार को शताब्दी के नीचे आकर खुदकुशी की थी। जीआरपी को उनका शव रामनगर फाटक के पास बरामद हुआ था।
विज्ञापन
ट्रेन के नीचे आने से शव के दो टुकड़े हो गए थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें लिखा है कि ससुर महेश ने पिता बनवारी लाल की इतनी बेइज्जती की कि वह अस्पताल में दाखिल हो गए। ससुर की बातें सुन पिता को हार्टअटैक आ गया।
मेरा जीने का मन नहीं कर रहा। मेरी वाइफ एक सॉरी फील कर लेती तो यह सब न होता। मेरी पत्नी गर्भवती है और अगर वह बच्चे को जन्म देगी तो मेरी आत्मा को शांति पहुंचेगी।
जीआरपी के एएसआई पवित्र सिंह ने कहा कि परिजनों ने बयान देने से मना कर दिया। इसलिए 174 की कार्रवाई की गई।