{"_id":"581e1aa64f1c1bd635437924","slug":"after-entering-into-the-house-raped-the-married-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर विवाहिता से रेप के बाद खींची अश्लील फोटो ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर विवाहिता से रेप के बाद खींची अश्लील फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
मीरपुर गांव में विवाहिता से रेप करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने कहा कि 35 वर्षीय विवाहिता ने शिकायत देकर बताया कि उसके पति हलवाई का काम करते हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले उनकी दुकान पर एक युवक काम सीखने आया था। पति की गैरहाजिरी में आरोपी घर आकर उसको पति के खिलाफ भड़काता था। एक दिन उसने मौका पाकर उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील फोटो खींच ली।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह फोटो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा। इससे तंग आकर वह मायके चली गई। वहां से कुछ दिन पहले वह आई है।
उसने बताया कि युवक दोबारा उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा है। ऐसा न करने पर वह फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी संजीव पाही निवासी शिव मंदिर वाली गली निवासी मीरपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन