{"_id":"6d97694bc7cc433698743143b28d3077","slug":"after-death-of-brother-in-incident-another-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में भाई की मौत तो भाई ने दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में भाई की मौत तो भाई ने दे दी जान
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 29 Jul 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दो भाइयों ने साथ-साथ पार्टी की। फिर एक भाई कार में एसी चलाकर सो गया। कार बंद होने के कारण विजय की दम घुटने से मौत हो गई। इसी गम में दूसरे भाई जयदीप ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना कच्चा चमारिया रोड स्थित पॉली हाउस की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 1 निवासी जयदीप (39) का सुखपुरा चौक के पास फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक सामान का शोरूम है। कच्चा चमारिया रोड पर जयदीप और उसके परिजनों का साझा पॉली हाउस है। यहां सब्जी व फलों की पैदावार की जाती है। मूलरूप से जींद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जयदीप की बुआ का बेटा विजय भी रोहतक में ही रहता था।
विज्ञापन
सोमवार शाम को दोनों भाई पॉली हाउस पर थे। यहां दोनों ने एक घंटे तक पार्टी की। फिर विजय अपनी कार में ही एसी चलाकर सो गया। रात 9 बजे कार से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने देखा कि विजय बेसुध हालत में कार की सीट पर पड़ा है। जैसे तैसे करके कार की खिड़की खोलकर विजय को बाहर निकाला गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विजय की मौत की खबर सुनने के बाद जयदीप की हालत खराब हो गई। उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वह बिना किसी को बताए पीजीआई से सीधा वापस पॉली हाउस आ गया। यहां उसने पगड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जब परिजनों ने जयदीप को पीजीआई से लापता पाया तो वे घर पर तलाश करने के बाद पॉली हाउस पहुंचे। यहां देखा तो जयदीप का शव सीढ़ियों की ग्रिल में बंधी पगड़ी के फंदे से लटका हुआ था।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। विजय और जयदीप के एक-एक बेटा है। दोनों पिछले काफी समय से शहर में रहते थे।