फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after 4 month of love marriage woman commit suicide

4 महीने पहले की लव मैरिज, अब सुसाइड

Tue, 06 Jan 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी(हरियाणा) Updated Tue, 06 Jan 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
after 4 month of love marriage woman commit suicide

लव मैरिज के महज चार महीने बाद 19 वर्षीय एक विवाहिता ने छत के पंखे के कुंडे में रस्सी डालकर सुसाइड कर लिया। घटना हरियाणा के जगाधरी की रामनगर कॉलोनी की है।

विज्ञापन


घटना के समय घर पर कोई नहीं था। मृतका के पति के मुताबिक सुबह खाना बनाने को लेकर पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी। शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल और सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


रामनगर कॉलोनी निवासी कृष्णा ने बताया कि करीब चार महीने पहले जगाधरी निवासी करिश्मा से उसकी लव मैरिज हुई थी। वह एक मेटल फैक्टरी में काम करता है जबकि करिश्मा हाउस वाइफ थी। सोमवार सुबह खाना बनाने को लेकर पत्नी के साथ उसकी कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के समय वह घर पर खाना खाने आया, लेकिन करिश्मा से उसकी कोई बात नहीं हुई। कुछ समय बाद वह काम पर चला गया। शाम के समय उसे सूचना मिली कि करिश्मा ने आत्महत्या कर ली है।

दोपहर करिश्मा कमरे में गुमसुम थी

after 4 month of love marriage woman commit suicide

मृतका की सास पूनम के मुताबिक शाम के समय जब वह काम से लौटी, तो घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी थी और करिश्मा का शव रस्सी के सहारे लटका था। शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा।

मृतका के पति कृष्णा ने बताया कि इससे पहले भी कई बार उसकी करिश्मा के साथ कहासुनी हुई थी लेकिन उसे इस बात का जरा सा भी आभास नहीं था कि करिश्मा इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

कृष्णा के मुताबिक उसके परिवार में मां-बाप के अलावा तीन भाई हैं जिनमें से दो शादीशुदा हैं। उनके घर में दो मामा भी रहते हैं, जो लहंगे सिलकर बेचने का काम करते हैं। सुबह के समय सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने काम पर निकल जाते हैं। दोपहर के समय जब वह खाना खाने घर आया था, तो करिश्मा अपने कमरे में गुमसुम बैठी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed