{"_id":"8c49cacaa01a1701e9fb269c2b9a1399","slug":"after-12-years-former-home-secretary-including-five-acquitted-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप केस में पूर्व गृह सचिव समेत पांच बरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप केस में पूर्व गृह सचिव समेत पांच बरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Apr 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला की युवती से दुराचार के मामले में फंसे चंडीगढ़ के पूर्व गृह सचिव समेत पांच लोगों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला की अदालत ने पीड़ित द्वारा बयानों से मुकरने पर 12 साल बाद बरी कर दिया।
विज्ञापन
बरी होने वालों में पूर्व गृह सचिव एनके जैन, रामलाल, सुरेंद्र शर्मा, बदलेव कुमार और हेड कांस्टेबल नरवीर सिंह है।
हिमाचल स्थित शिमला की युवती 14 अगस्त 2002 को सेक्टर 33 के पेट्रोल पंप पर बेहोशी की हालत में गिरी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को अस्पताल में दाखिल करवाया था।
विज्ञापन
पीड़ित ने बयानो में कहा था कि उसके साथ उद्योगपति एमके जैन ने दुराचार किया था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि पीड़ित के साथ दुराचार उद्योगपति एमके जैन ने नहीं किया था। बल्कि पूरी साजिश पूर्व गृह सचिव एनके जैन, रामलाल, सुरेंद्र शर्मा, बदलेव कुमार और हेड कांस्टेबल नरवीर सिंह ने रची थी।
विज्ञापन
छानबीन में बताया कि पूर्व गृह सचिव एनके जैन ने दुश्मनी केचलते उद्योगपति को फंसाया था।
पुलिस ने मामले में उद्योगपति को सरकारी गवाह बनाकर पूर्व गृह सचिव एनके जैन समेत चारों के खिलाफ सामूहिक दुराचार, साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार किया था।
उद्योगपति समेत दो दुराचार मामले में बरी
शिमला की युवती से दुराचार मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला की अदालत ने सोमवार को उद्योगपति एमके जैन और मनोजपाल गोदरा को सबूतों के अभाव के चलते बरी कर दिया।