फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advocate Kulbir Chauhan Murder Case Inquiry

खुलासाः कोठी के विवाद में जहर देकर की गई थी एडवोकेट कुलबीर चौहान की हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2020 11:37 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी/रोपड़
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी/रोपड़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 04 Aug 2020 11:37 AM IST
सार

  • आत्महत्या दिखाने के लिएकार से शव ले आए चंडीगढ़, पकड़े जाने के डर से नहर में फेंका
  • सेक्टर-16 की विवादित कोठी का फैसला करने के बहाने कुलबीर को बुलाया था गांव में

विज्ञापन
Advocate Kulbir Chauhan Murder Case Inquiry
नहर से बरामद कार को बाहर निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरड़ की गिल्को वैली सोसाइटी में रहने वाले 40 वर्षीय एडवोकेट कुलबीर चौहान की हत्या चंडीगढ़ सेक्टर-18 स्थित कोठी नंबर 559 के विवाद में जहर देकर की गई थी। एडवोकेट की हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। एडवोकेट का शव कार समेत बीते रविवार दोपहर 12 बजे मोरिंडा के पास भाखड़ा नहर में मिला था। एडवोकेट कुलबीर चौहान का चंडीगढ़ सेक्टर-22 में दफ्तर है। सोमवार को कुलबीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी रोपड़ अखिल चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि एडवोकेट कुलबीर चौहान के छोटे भाई गुरजंट सिंह निवासी डेराबस्सी ने अपने भाई के लापता होने की शिकायत  पुलिस को दी थी। गुरजंट सिंह ने शिकायत में कहा है कि आयकर वकील कुलबीर सिंह ने 31 जुलाई को परिवार से कहा था कि वह कोठी के संबंध में बात करने के लिए मोरिंडा के गांव घनौरी जा रहे हैं। कुलबीर सिंह घनौरी में गुरमेल सिंह और राजविंदर सिंह से मिलने गए थे।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हत्या करने बाद आरोपी कुलबीर चौहान की गाड़ी में ही उनका शव घनौरी से चंडीगढ़ सेक्टर-22 स्थित उनके दफ्तर के नीचे लेकर पहुंचे। यहां गाड़ी समेत शव को छोड़कर आरोपी चले गए ताकि लगे कि कुलबीर ने दफ्तर के नीचे जहर खाकर सुसाइड किया है, लेकिन एक घंटे बाद जब उन्हें पकड़े जाने का डर लगा तो वापस कार व शव को नहर में फेंकने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि गुरमेल सिंह और राजविंदर सिंह से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने कुलबीर चौहान को कार समेत भाखड़ा नहर में फेंक दिया है। उनकी निशानदेही पर कार और शव को मोरिंडा के पास भाखड़ा नहर से बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया गया है, जबकि भापा नामक व्यक्ति की तलाश जारी है। हत्या को सुसाइड दिखाने के लिए शव और कार को भट्टा साहिब गुरुद्वारा के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया था।

अमेरिका निवासी से हुआ था कोठी का सौदा

पुलिस को दिए बयान में एडवोकेट गुरजंट सिंह ने बताया कि बड़े भाई कुलबीर चौहान ने अमेरिका निवासी एक व्यक्ति से चंडीगढ़ सेक्टर-18 में एक कोठी का सौदा किया था। इस कोठी को लेकर जरनैल सिंह, मेजर सिंह निवासी गांव घनौरी जिला रूपनगर व एक अन्य के साथ खरड़ अदालत में सिविल केस चल रहा है। बीते 31 जुलाई को कुलबीर सिंह को कोठी का विवाद सुलझाने के लिए गांव में बुलाया था। वह ऑडी कार से भापा नामक व्यक्ति के साथ घर से निकले थे।  

गुमराह करने के लिए मोबाइल नहीं किया स्विच ऑफ
आरोपियों ने परिवार व पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइल को स्विच ऑफ नहीं किया था। मोबाइल की लोकेशन चंडीगढ़, कभी कुरुक्षेत्र और करनाल की आ रही थी, जिससे परिवार और पुलिस गुमराह होती रही। इसके बाद गूगल मैप खंगाला गया। मृतक के भाई ने अंतिम लोकेशन गांव घनौली की सर्च की थी, जहां से सामने आया कि कुलबीर चौहान वहां गए थे। इसके बाद फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed