फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of murder of girl after misdeed arrested from Bihar

Chandigarh News: दुष्कर्म के बाद की थी आठ साल की मासूम की हत्या, बिहार से पकड़ा गया दरिंदा

Sun, 28 Jan 2024 10:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Jan 2024 10:13 AM IST
सार

आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या का रहने वाला है। चंडीगढ़ पुलिस ने उसे बिहार के आरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो शादियां की हैं। चंडीगढ़ पुलिस उससे शहर में पहले भी हुई वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ बिहार, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में चोरी के चार केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Accused of murder of girl after misdeed arrested from Bihar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म के बाद आठ साल की मासूम बच्ची की हत्या करने वाले को पुलिस ने बिहार के आरा से गिरफ्तार किया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी की पहचान हीरा लाल उर्फ गुड्डू (39) के रूप में हुई है। गुड्डू ने दो शादियां की हैं। एक पत्नी से तीन बच्चे हैं, जबकि दूसरी से दो बच्चे हैं। बता दें कि आरोपी ने पहले बच्ची का अपहरण किया फिर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। यही नहीं, हत्या के बाद एक बैग में भरकर बच्ची का शव रामदरबार के जंगलों में फेंक कर ऊपर से कूड़ा डाल दिया था।

विज्ञापन


सेक्टर-31 पुलिस थाने में प्रेसवार्ता में एसपी सिटी मृदुल ने बताया कि 19 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे आठ साल की बच्ची मां के कहने पर बाजार से सिलाई का कुछ सामान लेने निकली थी। घर से चंद कदमों की दूरी पर ही सिलाई के सामान की दुकान थी लेकिन बच्ची वापस घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के माता-पिता के बयान दर्ज किए। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची सिलाई की दुकान पर पहुंची ही नहीं। इस पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। जब पड़ोस में एक घर की पहली मंजिल में बने कमरे को पुलिस ने चेक किया तो रजाई में खून मिला लेकिन आरोपी वहां से निकल चुका था। इसके बाद सीएफएसएल मौके पर पहुंची और नमूने एकत्र किए। उस कमरे में एक चाकू भी मिला था, जो पुलिस ने कब्जे में लिया था। आरोपी को डीएसपी साउथ दलबीर सिंह के नेतृत्व में तीनों थानों के एसएचओ की बनाई गई टीमों ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में बैग ले जाता दिखा आरोपी

पुलिस तीन दिन तक रेलवे स्टेशन, रेल ट्रैक, बस स्टैंड, शहर के सभी जंगलों में बच्ची की तलाश में लगी रही लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच 21 जनवरी (रविवार रात) को पुलिस ने रामदरबार के पास जंगल में बच्ची की लाश बरामद कर ली। आरोपी ने वहां लाश छिपाकर ऊपर कचरा डाल रखा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया तो बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। 

पुलिस ने जब हल्लोमाजरा व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक व्यक्ति बैग ले जाता दिखाई पड़ा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखे व्यक्ति की पहचान हीरा लाल के रूप में की, जो पेंट का काम करता था। वह हल्लोमाजारा में बच्ची के पड़ोस में किराये के मकान में रह रहा था।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बच्ची के शव को वह बैग में ही ले गया था और रामदरबार के जंगलों में फेंक दिया। इसके बाद वह बैग लेकर वहां से निकल गया और बैग ट्रेन में ही रह गया। हीरा लाल उर्फ गुड्डू सातवीं तक पढ़ा-लिखा है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला अयोध्या के गांव कपराड़ी सुखलई का रहने वाला है लेकिन ज्यादातर वह कोलकाता साउथ में रहा था।

उसके खिलाफ बिहार, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में चोरी के चार केस दर्ज हैं। कुछ मामलों में उसे सजा भी हो चुकी है। वहीं, पुलिस कुछ साल पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-38-वेस्ट में एक लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या और मलोया के जंगलों में पिछले साल एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पूछताछ कर रही है।

शव को ठिकाने लगाने के बाद पंचकूला की तरफ निकाला

बच्ची का शव फेंकने के बाद आरोपी सबसे पहले पंचकूला की तरफ निकला। वहां से घूमने के बाद वह ट्रेन से बिहार की तरफ फरार हो गया। पुलिस की टीम मोबाइल की टावर लोकेशन खंगालने के बाद उसके पीछे लगी लेकिन इसी बीच पता चला कि आरोपी की एक पत्नी कोलकाता में रहती है। पुलिस की एक टीम विमान से कोलकाता पहुंची। वहां आरोपी के पिता से पूछताछ के बाद पता चला कि 15 साल पहले हीरा लाल घर से भाग गया था। उसके बाद जिला आरा के एक मंदिर में मिला था।

पुलिस जब उस मंदिर में पहुंची तो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा गया। पुलिस को आरोपी के घर से चाकू, बच्ची की क्लिप, चप्पल व निक्कर बरामद हो गई है। वहीं, पुलिस आरोपी के घर दोबारा पहुंची और उन जगहों को देखा, जहां उसने बच्ची का सिर दीवार पर पटका था। वहां से सीएफएसएल ने ब्लड सैंपल एकत्र किए। वहीं, आरोपी के जूते भी सील किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed