{"_id":"6161769a8ebc3ec2404367ec","slug":"accused-of-molesting-british-woman-officer-arrested-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: ब्रिटिश महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पेशे से है कुक, पहले भी कर चुका वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: ब्रिटिश महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पेशे से है कुक, पहले भी कर चुका वारदात
Sat, 09 Oct 2021 04:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 09 Oct 2021 04:33 PM IST
सार
चंडीगढ़ में ब्रिटिश महिला अधिकारी से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले सैर करने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। 21 साल का आरोपी विश्वान नयागांव में रहता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में बुधवार सुबह सैर पर निकली एक ब्रिटिश महिला अधिकारी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय नयागांव निवासी विश्वान के रूप में हुई। वह रोजाना सुबह 6 बजे ड्यूटी के लिए निकलता था। इस दौरान विभिन्न सेक्टरों के अंदरूनी सड़कों पर सैर करने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन
मामला बुधवार सुबह का है। सेक्टर-9 में रहने वाली एक ब्रिटिश महिला अधिकारी ने बताया कि वह रोजाना की तरह बुधवार को घर से सैर करने निकली थी। इस दौरान माउंट व्यू चौक से सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) की तरफ जा रही थी। माउंट व्यू चौक से थोड़ा आगे पहुंचने पर एक बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
विरोध करने पर युवक बाइक पर फरार हो गया। छेड़छाड़ की वारदात से ब्रिटिश महिला सहम गई और फौरन मामले की जानकारी सीएलटीए के कोच को दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया।
एसपी सिटी केतन बंसल ने इस मामले की जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान ही आरोपी की पहचान हुई। पुलिस को पता चला कि आरोपी विश्वान (21) पंजाब के नयागांव में रहता है और मनीमाजरा में एक रेस्टोरेंट में कुक का काम करता है। पुलिस ने उसे हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान पता लगा कि आरोपी पहले से ही एक मामले में आरोपी है और सेक्टर-26 पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह सुबह काम पर जाने के दौरान सेक्टर-8, 9, 10, सुखना लेक व अन्य सेक्टरों के अंदरूनी सड़कों से गुजरता था और सैर करने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था।