{"_id":"58bc57234f1c1b046ae7ed86","slug":"accused-of-fraud-arrested-from-sector-46-market-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 साल से भगोड़ा ठगी का आरोपी गिरफ्तार, सेक्टर-46 से दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8 साल से भगोड़ा ठगी का आरोपी गिरफ्तार, सेक्टर-46 से दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल पहले घोषित भगोड़े को सेक्टर-17 पुलिस ने सेक्टर-46 की मार्केट से गिरफ्तार किया है। आरोपी मोरिंडा निवासी दलजीत सिंह कलेर (55) पर धोखाधड़ी व इमिग्रेशन एक्ट के तहत चंडीगढ़ के अलावा पंजाब में भी केस रजिस्टर है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सेक्टर-17 थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह कलेर के खिलाफ पुलिस नेे 1997 में चीटिंग व इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। सेक्टर-71 निवासी जितेंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
पुलिस की रिक्वेस्ट पर 2003 में आरोपी दलजीत सिंह को पीओ घोषित कर दिया गया था। उसके बाद पुलिस ने दलजीत को गिरफ्तार कर लिया था। दलजीत दोबारा से मौका पाकर चंडीगढ़ से बाहर भाग गया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश करती रही, लेकिन दलजीत को पकड़ नहीं पाई। पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगाकर आरोपी को 2008 में दोबारा से भगोड़ा घोषित करवा दिया।