{"_id":"619a87db1a78b42e45565a52","slug":"accused-climed-vehicle-on-woman-in-muktsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बेटी से छेड़खानी का महिला ने किया विरोध तो आरोपियों ने गाड़ी चढ़ा उतारा मौत के घाट, मुक्तसर की है घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: बेटी से छेड़खानी का महिला ने किया विरोध तो आरोपियों ने गाड़ी चढ़ा उतारा मौत के घाट, मुक्तसर की है घटना
Mon, 22 Nov 2021 12:13 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:13 AM IST
सार
बेटी के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करना एक महिला की जिंदगी पर भारी पड़ गया। आरोपियों ने महिला पर गाड़ी चढ़ा मौत के घाट उतार दिया। मामला पंजाब के मुक्तसर जिले का है। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी की तस्वीर कैद हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
पंजाब के मुक्तसर जिले में कच्चा भागसर रोड पर बेटी के साथ छेड़छाड़ को रोकने पर बोलेरो पिकअप चालक ने महिला पर गाड़ी चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी (35) और बेटी दाना मंडी में काम करने जातीं हैं। रविवार को जब वह बल्लमगढ़ रोड पर मंडी के नजदीक पहुंचीं तो एक बोलेरो पिकअप आई और उसमें सवार कुछ लोग बेटी से छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो वे लोग हाथापाई करने लगे। इस दौरान चालक ने गाड़ी भगा दी और बोलेरो महिला को रौंदते चली गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी की फुटेज पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते चौकी बस अड्डा प्रभारी मलकीत सिंह और थाना सिटी मुक्तसर के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहन लाल भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन