{"_id":"97b0ef41687d0bd8942b2cbf735d8fbf","slug":"accountant-commit-suicide-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी मंजिल से कूदकर अकाउंटेंट ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथी मंजिल से कूदकर अकाउंटेंट ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Oct 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 स्थित एजी पंजाब भवन की चौथी मंजिल से एजी डिपार्टमेंट के सीनियर अकाउंटेंट ने शुक्रवार को छलांग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
परिजनों की ओर से घटना का कारण आफिस में परेशानी बताया गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने उसके शव को जीएमसीएच-16 में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड निवासी गुलाब सिंह रावत एजी पंजाब आफिस में सीनियर अकाउंटेंट था। वह परिवार के साथ एजी कालोनी, हाउस नबंर-1286 सेक्टर-41 में रहता था। परिजनों के अनुसार उसके आफिस में अकसर जरूरी कागजात चोरी हो जाते थे।
विज्ञापन
इसके कारण वह करीब तीन महीने से बहुत परेशान रहने लगा था। परिजनों ने बताया कि इस बात की शिकायत कई बार विभाग को कर चुका था।
विभाग द्वारा इन चोरियों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण उसने ट्रांसफर के लिए डिपार्टमेंट को लेटर भी लिखा था, जिसको विभाग द्वारा मंजूरी नहीं मिली थी। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी कोई मामला नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन