फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   accident, road accident, bolero accident, canter accident, two drivers died in accident, punjab

फिरोजपुर में बोलेरो से भिड़ा बेकाबू कैंटर, दोनों ड्राइवर्स की मौत

Sun, 03 Jul 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीगुरुहरसहाय (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीगुरुहरसहाय (फिरोजपुर) Updated Sun, 03 Jul 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
accident, road accident, bolero accident, canter accident, two drivers died in accident, punjab
फिरोजपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर कैंटर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलेरो से जा भिड़ा। हादसे में दोनों चालकों की मौत हो गई। हादसा गांव मोहन के हिठाड़ और गोलूका मोड़ के बीच शनिवार रात करीब 12 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए जबकि कैंटर का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। घटना में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


राजस्थान के जिला चुरू के गांव बुक्कन सेवड़ा निवासी मांगीराम पुत्र सीताराम अपनी बोलेरो में प्याज भरकर श्रीगंगानगर से अमृतसर जा रहा था। राजस्थान के ही जिला चुरू के अंतर्गत आते गांव खारिया करनीराम निवासी कैंटर चालक भंवर लाल पुत्र छोटूराम अमृतसर से कैंटर लेकर फाजिल्का आ रहा था। रात्रि करीब 12 बजे गोलूका मोड़ के पास कैंटर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलेरो में जा भिड़ा। इससे दोनों ड्राइवरों की वाहनों के अंदर ही बुरी तरह से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना इतनी भयंकर थी कि बोलेरो के चालक को जेसीबी मशीन की सहायता से बाहर निकाला जा सका। सूचना मिलते ही थाना गुरु हरसहाय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की तथा दोनों वाहनों को रास्ते से किनारे हटवाया। पुलिस ने कैंटर चालक भंवर लाल पुत्र छोटूराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed