फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident near cm resident, 2 killed

मुख्यमंत्री आवास के पास हादसा, दो की मौत

Tue, 27 May 2014 09:47 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 May 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
accident near cm resident, 2 killed

हरियाणा के मुख्यमंत्री के निवास स्थान के सामने एक्टिवा और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार देर रात हुआ।

विज्ञापन


सेक्टर-3 पुलिस के अनुसार इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की गलती थी जिस कारण उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। हालांकि मोटरसाइकिल सवार चालक की भी इस हादसे में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर डीएसपी आशीष कपूर और सेक्टर-3 थाना प्रभारी हरजीत कौर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा :
पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल सवार कैंबवाला निवासी देवी भट्ट (45) लेक को जाने वाली सड़क पर जा रहे थे। वहीं एक्टिवा सवार सेक्टर-39 निवासी अनीश (31) अपने दोस्त मामचंद के साथ नया गांव की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार से बाइक चलाता देवी अचानक अनीश की तरफ आ गया और दोनों की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास से गुजरती महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने अनीश को मृत घोषित कर दिया जबकि देवी भट्ट की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मामचंद का इलाज पीजीआई में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

एमएलए हॉस्टल में काम करता था अनीश:
अनीश पंजाब के एमएलए हॉस्टल में कार्यरत था जबकि देवी जीरकपुर के एक कैटरिंग वाले के पास काम करता था। मालूम हो कि इस सड़क पर काफी कम आवाजाही रहती है और घटनास्थल के पास ही चंडीगढ़ क्लब भी है। खाली सड़क देखकर लोग वाहन तेज चलाने लगते हैं।

कोट

यह हादसा मोटरसाइकिल सवार की लापरवाही से हुआ है। मोटरसाइकिल सवार सामने से आ रही एक्टिवा की तरफ आ गया था। यह सब घटनास्थल पर एक महिला ने देखा था। महिला ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

- आशीष कपूर, डीएसपी सेंट्रल

इसी जगह हुई थी दो भाइयों की मौत:
साल 2010 के अगस्त माह में इसी जगह पर कार की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई थी। उसके बाद प्रशासन ने इस सड़क पर स्ट्रीट लाइटें बढ़ा दी थी। मालूम हो कि रविवार रात को भी औद्योगिक क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटर सवार की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed