{"_id":"5f97e6568ebc3e74f56201f0","slug":"accident-in-nawanshahr-car-of-a-mla-and-tractor-collide-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : चंडीगढ़ जा रहे विधायक सुशील रिंकू की गाड़ी नवांशहर में हादसाग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : चंडीगढ़ जा रहे विधायक सुशील रिंकू की गाड़ी नवांशहर में हादसाग्रस्त
Tue, 27 Oct 2020 02:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
हादसाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवांशहर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह कस्बा जाडला के पास जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू की गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में सुशील रिंकू को मामूली चोटें आई हैं। उनका ड्राइवर नवांशहर अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने ड्राइवर के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू चंडीगढ़ जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जांच अधिकारी एएसआई बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ड्राइवर विक्की के बयान पर ट्रैक्टर चालक गांव जाडली निवासी गुरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन