फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident in derabassi, child died in accident, five injured

खड़े ट्रक से टकराई कार, एक बच्चे की मौत, पांच जख्मी

Mon, 20 Feb 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Mon, 20 Feb 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
accident in derabassi, child died in accident, five injured
हादसे में क्षतिग्रस्त कार का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग स्थित डेराबस्सी फ्लाईओवर पर रविवार देर रात सड़क हादसे में इंडिगो कार सवार छह साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन

घायलों में कार चालक, मृतक बच्चे की सात वर्षीय बहन, चाचा-चाची व एक अन्य शामिल हैं।

घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान छह साल के वासु पुत्र गौरव शर्मा निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार चंडीगढ़ में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद कुरुक्षेत्र लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में कार की एक खड़े ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


एएसआई शाम चंद ने बताया कि विक्रम शर्मा निवासी कुरुक्षेत्र परिवार के साथ किराए की टैक्सी से चंडीगढ़ में अपने बुआ के लड़के की शादी में शिरकत करने रविवार सुबह गए थे। शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद परिवार इंडिगो कार में कुरुक्षेत्र लौट रहा था। रविवार रात करीब 11:30 बजे जब कार डेराबस्सी फ्लाईओवर पर चढ़ने लगी तो आगे खड़े एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। इस दौरान कार ट्रक के पीछे घुस गई। राहगीरों ने मुश्किल से कार सवारों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह से हिस्सा लेकर चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र लौट रहा था परिवार

accident in derabassi, child died in accident, five injured
accident - फोटो : Demo Pic
कार में मृतक वासु का चाचा विक्रम (30), उनकी पत्नी प्रीती (27), मृतक वासु की सात वर्षीय बहन जानवी, विक्रम के चाचा का लड़का शक्ति व कार ड्राइवर पवन कुमार सवार थे। घायलों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने वासु को मृत घोषित कर दिया। जबकि विक्रम की पत्नी प्रीती, मृतक की बहन जानवी व ड्राइवर पवन को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

घायल विक्रम को सोमवार देर शाम छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि वह कार में ड्राइवर के साथ आगे बैठे थे, जबकि वासु पीछे चाची के पास बैठा था जो टक्कर लगने के गंभीर घायल हो गया। पीड़ित परिवार डेराबस्सी के पूर्व पार्षद व भाजपा नेता अश्वनी शर्मा के रिश्तेदार हैं। उन्होंने बताया कि मृतक वासु के पिता गौरव शर्मा की एक साल पहले मौत हो गई थी। वासु पहली कक्षा में पढ़ता था और दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन पीछे करवा जाम खुलवाया। 

पुलिस ने बताया कि मृतक के चाचा विक्रम के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed