{"_id":"57768d584f1c1b615679bd9f","slug":"accident-in-chandigarh-elderly-woman-died-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार को टक्कर मारने के बाद आटो पलटा, बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार को टक्कर मारने के बाद आटो पलटा, बुजुर्ग महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Jul 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो व कार की टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। जांच में सामने आया कि ऑटो चालक काफी तेज ड्राइव कर रहा था और उसने कार को पीछे से टक्कर मारी थी। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दुर्घटना सेक्टर 7 की मुख्य सड़क पर वीरवार सुबह के वक्त हुई। मलोया निवासी अंजला (60), कमल और दो और लोग ऑटो से जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इरफान तेज गति से ऑटो चला रहा था। आगे जा रही कार के चालक ने ब्रेक मारा, लेकिन इरफान ऑटो को नियंत्रित नहीं कर पाया और कार को पीछे से टक्कर मार दी।इसके पश्चात ऑटो पलट गया।
विज्ञापन
दुर्घटना की जानकारी पाकर मौकेपर पहुंची पीसीआर घायलों को जीएमएसएच 16 लेकर गई। जहां पर अंजला की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसको पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद सेक्टर 26 थाना पुलिस ने नया गांव निवासी ओम प्रकाश की शिकायत पर आटो चालक इफरान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभी इरफान का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसलिए उसको गिरफ्तार नही किया गया है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।