फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   accident from army truck in pathankot, child killed, father safe

सेना के ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार मासूम की मौत, पिता बचे

Sun, 29 May 2016 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Sun, 29 May 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
accident from army truck in pathankot, child killed, father safe
एक्सीडेंट में बच्चे की मौत के बाद गोद में शव ले जाते पिता। - फोटो : amar ujala

सेना के ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी सवार मासूम की मौत हो गई और पिता बाल-बाल बचे। हादसा पंजाब के पठानकोट के सुजानपुर टैंपो स्टैंड के पास शनिवार को हुआ। मामले में सुजानपुर पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मृतक बच्चे की पहचान लक्श निवासी गांव कैलाशपुर सुजानपुर के रूप में हुई है। पिता परवेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने बच्चे लक्श के साथ स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से बाहर गया था। लौटते समय टैंपो स्टैंड के पास पीछे से आ रहे सेना के ट्रक ने स्कूटी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह वह सड़क पर जा गिरे और सेना के ट्रक ने बच्चे को कुचल दिया। इससे की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया की लक्श नर्सरी कक्षा का विद्यार्थी था। वहीं सुजानपुर थाने के एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बच्चे के परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed