फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident, 2 killed, manimajra, chandigarh, truck overturned, 

ट्रक की टक्कर से रिक्शा सवार युवक की मौत, दो घायल

Thu, 25 Aug 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
accident, 2 killed, manimajra, chandigarh, truck overturned, 
truck accident - फोटो : amar ujala
मनीमाजरा से किशनगढ़ जाने वाली सड़क पर ट्रक तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद पलट गया। ट्रक की टक्कर से रिक्शा सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि रिक्शा चालक और साइकिल सवार बच्चा घायल हो गया।  रिक्शा चालक को जीएमएसएच 16 और बच्चे को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार रात आठ बजे किशनगढ़ रोड पर बने पशुओं के अस्पताल के पास हुई । मूलरूप से कुरुक्षेत्र के गांव दंतोटरी निवासी राजेंद्र कुमार (30) मनीमाजरा में रहता था और सतपाल कैटरिंग में कुक के रूप में काम करता था। रिक्शा चालक अशोक कुमार (32) निवासी पंचकूला उसका दोस्त था। बुधवार को राजेंद्र उसके रिक्शे पर बैठकर सकेतड़ी जा रहा था।  
विज्ञापन


बच्चे की पहचान किशनगढ़ भगवान पुरा के रहने वाले अमर सिंह के पुत्र साहिल के रूप में हुई। जोकि मनीमाजरा से ट्यूशन पढ़ कर वापिस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह किशनगढ़ सड़क पर रेलवे फाटक क्रास करके पशुओं के अस्पताल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने रिक्शे को टक्कर मार दी। राजेंद्र रिक्शे से गिर पड़ा और ट्रक ने उसको रौंद दिया। जबकि अशोक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। ट्रक ने आगे जाकर साइकिल पर जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी। उसको गंभीर ंचोटें आई हैं।
विज्ञापन


बच्चे की पहचान किशनगढ़ भगवानपुरा निवासी अमर सिंह के पुत्र साहिल के रूप में हुई है। वह मनीमाजरा से ट्यूशन पढ़कर वापस घर जा रहा था। आईटी पार्क थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को टक्कर मारने के बाद 50 गज की दूरी पर जाकर ट्रक खुद भी पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उठाकर जीएमएसएच सेक्टर -16 ले गई, जहां लेकिन डाक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने ट्रक चालक कुराली निवासी मान सिंह को गिरफ्तार करके मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  जांच अधिकारी एसआई सुखचैन सिंह ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था। वह मनीमाजरा से रेलवे का सामान लेकर हैदराबाद जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed