फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MLA busted camp in Ludhiana by raiding who Was filling the form for giving allowance of one thousand rupees

पंजाब: महिलाओं को 1000 रुपये मासिक भत्ता की घोषणा से पहले ही फर्जीवाड़ा, शिविर लगा भरवा रहे थे फार्म, विधायक ने मारा छापा

Wed, 27 Apr 2022 05:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Apr 2022 05:31 PM IST
सार

विधायक ने कहा कि आयोजकों ने यह दावा कर महिलाओं को गुमराह किया है कि जो लोग आज फॉर्म भरेंगे, वह ही 1000 रुपये प्रति माह पेंशन के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत और अवैध है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
AAP MLA busted camp in Ludhiana by raiding who Was filling the form for giving allowance of one thousand rupees
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लुधियाना के दक्षिण विधानसभा के सतगुरु नगर में महिलाओं को एक हजार रुपये देने के फार्म भरवा रहे शिविर का पर्दाफाश हुआ है। इस संबंध में क्षेत्र की विधायक राजिंदर कौर छीना को सूचना मिली। इसके बाद विधायक ने खुद छापा मारकर शिविर को बंद करवाया। इस संबंध में विधायक ने पुलिस को शिकायत भी दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिविर बंद करवाया और कुछ लोगों को काबू किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सरकार आने पर महिलाओं को 1000 रुपये महीना देने का एलान किया था। इस एलान का फायदा उठाते हुए हुए सतगुरु नगर में कुछ लोगों ने फर्जी शिविर लगाकर लोगों को 1000 रुपये पेंशन देने के नाम पर फार्म भर रहे थे। सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। इसके अलावा लोगों को गुमराह किया जा रहा था। इस बारे में जब विधायक को सूचना मिली तो शिविर पर छापा मारकर बंद करवाया। 
विज्ञापन


विधायक छिना ने बताया कि कुछ लोग फर्जी शिविर लगाकर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बैंक अधिकारी भी ऐसे शिविरों में भाग लेते हैं, जो पूरी तरह से अवैध है। उन्हें लुधियाना दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के मुख्य सतगुरु नगर क्षेत्र में जीतो मार्केट में एक निजी कार्यालय में आयोजित ऐसे शिविर के बारे में पता चला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयोजकों ने यह दावा कर महिलाओं को गुमराह किया है कि जो लोग आज फॉर्म भरेंगे, वह ही 1000 रुपये प्रति माह पेंशन के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत और अवैध है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुझे पहले भी ऐसी शिकायतें मिलती रही हैं। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया, क्योंकि इस संबंध में आधिकारिक शिविर केवल निर्वाचित विधायकों की उपस्थिति में सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। फिलहाल ऐसे शिविर अभी नहीं लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जब भी इस योजना को शुरू करेगी। सभी पात्रों को यह पेंशन खुद मिलना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed