{"_id":"5c8a6f39bdec2213e9290eef","slug":"aap-district-president-of-patiala-injured-while-trying-to-rescue-a-girl-in-tarn-taran","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के अपहरण का प्रयास कर रहे युवकों से भिड़ा आप नेता, गोली लगने से हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के अपहरण का प्रयास कर रहे युवकों से भिड़ा आप नेता, गोली लगने से हालत गंभीर
Thu, 14 Mar 2019 08:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल आप नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन में एक युवती को बचाने के लिए अपहरणकर्ताओं से भिड़े पटियाला के आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान चेतन सिंह जोड़ेमाजरा को बदमाशों ने दो गोलियां मार दीं। चेतन सिंह को पट्टी के अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें तरनतारन रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पट्टी कस्बे के कुल्ला रोड पर गुरुवार दोपहर को कुछ कार सवार एक युवती के अपहरण का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पटियाला के आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान चेतन सिंह जोड़ेमाजरा वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि कार सवार युवती को जबरदस्ती कार के अंदर घसीटने की कोशिश कर रहे हैं। चेतन सिंह ने इस पर बदमाशों से जा भिड़े। इस पर बदमाश घबरा गए और युवती को वहीं छोड़ कार में बैठकर भागने लगे। हालांकि भागते वक्त कार से ही उन्होंने चेतन सिंह पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
एक गोली उनकी गर्दन के पास से होकर निकली जबकि दूसरी छाती पर जा लगी। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी करते हुए कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन