फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth shot dead in Rohtak of Haryana

रोहतक में बड़ी वारदात : सांघी गांव के युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया केस

Mon, 19 Apr 2021 08:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Apr 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
A youth shot dead in Rohtak of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में रोहतक जिले के गांव खिड़वाली में गोशाला के पास खेतों में बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने सांघी गांव के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों से जान बचाने के लिए युवक कुछ दूर तक भागा। लेकिन हमलावरों ने पीछा कर ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक के मोबाइल से उसके घर पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव को पीजीआई भिजवाया, जहां परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा में बढ़ेगी सख्ती : अनिल विज बोले- अभी लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं, कुंभ से आने वालों की होगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में राजबीर ने बताया कि वह गांव सांघी पाना बोडान का रहने वाला है। वह दिल्ली पंजाबी बाग थाना में बतौर होमगार्ड की नौकरी करता है। वह तीन भाई थे। सबसे बड़ा वह खुद है। मंझला भाई हरिओम (37) व सबसे छोटा मनीष है। मनीष आरपीएफ में नौकरी करता है। 


सोमवार दोपहर करीब एक बजे हरिओम के मोबाइल नंबर से घर पर सूचना मिली की गांव खिड़वाली में गोशाला के पास खेतों में बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने हरिओम की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर छोटा भाई मनीष मौके पर पहुंचा। जहां देखा कि हरिओम खून से लथपथ मृत पड़ा था। उसके शरीर पर गोलियों के निशान थे। भाई ने यह भी बताया कि हरिओम दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से पैदल निकला था। हमलावरों ने सड़क से खेतों की तरफ हरिओम का भागते हुए पीछा किया और उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक को चार गोलियां लगने का पता चला है। इसमें से तीन गोलियां कमर में व एक गोली सिर पर लगी है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि हरिओम के खिलाफ लूट, धारा 406 सहित तीन मामले दर्ज है। हरिओम की हत्या करने वाले हमलावर फिलहाल अज्ञात है, जिनकी पहचान के लिए तीन टीमें काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सज्जन सिंह, डीएसपी सदर।


यह भी पढ़ें- पंजाब में पाबंदी : रात्रि कर्फ्यू का समय एक घंटा बढ़ा, विवाह हो या अंतिम संस्कार सिर्फ 20 लोग होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed