फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth raise fearsome step in Mansa of Punjab

प्रेमिका के घर पहुंच प्रेमी ने लगाई आग, मंजर देख दहले सभी के दिल, मरते-मरते बता गया वजह

Wed, 29 May 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
A youth raise fearsome step in Mansa of Punjab
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रेमिका की किसी और से मंगनी होने से आहत युवक ने लड़की के गांव में जाकर खुद को आग लगा ली। झुलसने से उसकी मौत हो गई। मरने से पहले युवक ने मानसा के जुडीशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के जज के आगे अपने बयान कलमबद्ध करवाए।

विज्ञापन


थाना सदर मानसा की पुलिस ने आरोपी लड़की पर मामला दर्ज कर लिया है। अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक युवक और आरोपी लड़की ख्याला कला के एक निजी स्कूल में अध्यापक थे। 
विज्ञापन


गांव ख्याला कला के एक निजी स्कूल में एक साथ पढ़ाने वाले नौजवान मनप्रीत सिंह (27) निवासी मानसा के एक लड़की से प्रेम संबंध थे। युवक के पिता भूपिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि लड़की की कुछ दिन बाद किसी और जगह मंगनी तय हो गई थी। पुलिस का कहना है कि इसका पता चलते ही मनप्रीत सिंह खुद पर तेल छिड़ककर लड़की के घर चला गया और वहां जाकर आग लगा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पारिवारिक सदस्यों के अनुसार लड़की ने मनप्रीत से प्रेम विवाह करने का वादा किया था लेकिन बाद में उसने किसी और जगह मंगनी करने की तैयारी कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि मनप्रीत सिंह ने खुद को आग नहीं लगाई बल्कि उसको जलाया गया है। 

थाना सदर मानसा के मुखी दीवान सिंह का कहना है कि मनप्रीत सिंह ने लड़की के घर जाकर उक्त बात को लेकर खुद को आग लगाई। मनप्रीत सिंह ने मानसा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता भूपिंदर सिंह के बयान पर आरोपी लड़की पर मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी गई है। 

अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। दूसरी तरह मृतक के परिवार के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है जिससे पता चलता है मनप्रीत सिंह ने खुद को आग नहीं लगाई बल्कि उसको जलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed