{"_id":"5c431d2ebdec222c572326e0","slug":"a-youth-murdered-in-amritsar-of-punjab-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में युवक की हत्या, खेतों में पड़ा मिला शव...दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की रंजिश में युवक की हत्या, खेतों में पड़ा मिला शव...दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Sun, 20 Jan 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के गांव महसपुर में शुक्रवार देर रात को जमीन की रंजिश में युवक बलदेव सिंह (38) की तेजधार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी गई। थाना मेहता पुलिस ने हत्या करने के आरोपी हैप्पी और जरमन सिंह निवासी गांव महसपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के पिता दियाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के साथ उनका जमीन का विवाद चल रहा है। आरोपी पहले भी कई बार उससे झगड़ा कर चुके है। गांव की पंचायत की ओर से बीच में आकर झगड़ा खत्म कर दिया जाता है।
विज्ञापन
इसके बावजूद आरोपी रंजिश रखते थे और कई बार जान से मारने की धमकियां दे चुके थे। शुक्रवार की रात बेटा बलदेव खेत में पानी लगाने के लिए गया था। देर रात तक वह वापस नहीं आया। वह लोग पूरी रात बेटे बलदेव सिंह को ढूंढते रहे।
विज्ञापन
सुबह पता चला कि बेटे की लाश खेतों के बीचो बीच पड़ी है। उसकी हथियारों से हमलाकर करके हत्या कर दी गई थी। रात को जब बेटा पानी लगाने के लिए आया तो आरोपी शराब के नशे में धुत राह देख रहे थे। जैसे ही बेटा खेतों में पहुंचा तो दोनों ने उस पर हमला कर हत्या कर दी।
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मृतक के पिता के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।