फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth murdered after drinking alcohol in Ambala

हरियाणाः पहले पिलाई शराब फिर की पिटाई, घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 23 Nov 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा) Updated Fri, 23 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
A youth murdered after drinking alcohol in Ambala
मृतक की फाइल फोटो

शराब का नशा एक बार फिर से हत्या कारण बन गया। हरियाणा के अंबाला में तीन दिन में दूसरी ऐसी वारदात सामने आई है जिसमें नशे को लेकर मारपीट के बाद हत्या कर दी गई। ताजा मामला शहर के बलदेव नगर का है। बलदेव नगर के सुभाष नगर निवासी ऑटो चालक बलबीर उर्फ काला (30) की दो युवकों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की मां कुलवंत कौर की शिकायत पर थाना बलदेव नगर पुलिस ने गौरव व देवेंद्र सिंह निवासी लबाणा मोहल्ला, बलदेव नगर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात दो दोस्तों ने ऑटो चालक बलबीर उर्फ काला की पिटाई की। कुछ लोगों ने अगले दिन दोनों का समझौता करवा दिया, लेकिन दोनों ने बलबीर के खिलाफ मन में खुन्नस रखी। बुधवार को दोनों दोस्तों ने साजिश के तहत काला को बुलाया और शराब पिलाई। नशा होने के बाद दोनों ने उससे मारपीट की। घायल होने के बाद बलबीर घर पहुंचा और मां को आपबीती बताई। गुरुवार सुबह जब वह उठा तो उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां गंभीर हालत के चलते उसे चंडीगढ़-32 रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

बलबीर उर्फ काला (30) बलदेव नगर के सुभाष नगर का रहने वाला था जो कि पेशे से ऑटो ड्राइवर था। 60 वर्षीय मां कुलवंत कौर ने पुलिस को शिकायत दी कि युवकों ने 20 नवंबर की रात को पंचायती गुरुद्वारा बलदेव नगर के पास बलबीर के साथ मारपीट की थी। मारपीट में बलबीर की आंख व सिर में गुम चोट आई थी। मामले में अगले दिन समझौता हो गया था। 

इसके बाद फिर से 21 नवंबर को आरोपी बलबीर को घर से बुलाकर ले गए और शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बलबीर घर आ गया था, लेकिन गुरुवार सुबह उसकी गुम चोटों के कारण हालत बिगड़ गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  

पांच भाई-बहनों में से तीन की हो चुकी मौत  
कुलवंत कौर ने बताया कि वह घरेलू काम करती हैं। उनका पति करनैल सिंह रात में चौकीदारी करता है। उनके तीन बेटे व दो बेटियां थीं। दो बेटों की पूर्व में मौत हो चुकी है जबकि एक विवाहित बेटी की भी मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब केवल काला और एक बेटी थी, मगर अब मारपीट के बाद उनके इकलौते बचे बेटे की भी मौत हो गई है।

बलबीर उर्फ काला की मां की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह पता चल सकती है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  -जसवंत सिंह, एसएचओ, बलदेव नगर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed