फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth commits suicide in Batala of Punjab

बटाला: ट्रैवल एजेंट से तंग युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले फेसबुक लाइव में सीएम से इंसाफ की गुहार लगाई

Mon, 16 May 2022 08:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 May 2022 08:47 PM IST
सार

पारिवारिक सदस्यों ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्जकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी सिटी देव सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि गुरसेवक सिंह के परिवार के बयान लिखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
A Youth commits suicide in Batala of Punjab
प्रदर्शन करते लोग और फेसबुक लाइव से लिया गया स्क्रीनशॉट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बटाला के एक युवक ने ट्रैवल एजेंट और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह निवासी उमरपुरा आबादी के रूप में हुई है। वहीं युवक ने जहरीला पदार्थ निगलने से पहले फेसबुक पर लाइव होकर पंजाब के मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई और वायरल वीडियो में कहा कि वह एजेंट से तंग आकर खुदकुशी कर रहा है। 

विज्ञापन


मिलीभगत से एजेंट ने उस पर गलत मामला दर्ज करवा दिया है। अब उसके पास सुसाइड करने के अलावा कोई रास्ता नहीं रह गया है। वहीं सोमवार शाम को मृतक युवक के पारिवारिक सदस्यों ने जीटी रोड स्थित गांधी चौक के बीच शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने करीब डेढ़ घंटा चक्का जाम कर अपनी आवाज पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी देव सिंह और थाना सिटी के एसएचओ बलविंदर सिंह के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जीटी रोड से शव उठाकर प्रदर्शन बंद किया। प्रदर्शन के दौरान मृतक गुरसेवक की पत्नी सुमन और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि करीब चार माह पहले गुरसेवक सिंह व अन्य कुछ युवक नौशहरा मझा सिंह के एक ट्रैवल एजेंट के जरिए सऊदी अरब गए थे। उस वक्त एजेंट ने उनसे दो लाख रुपये लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरसेवक सिंह और अन्य युवकों को वहां कोई काम नहीं मिला। करीब दो माह के बाद युवक वहां से ठोकर खाकर वापस भारत आ गए। पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब एजेंट से सभी लड़कों ने इस विषय पर बात की तो उल्टा उसने गुरसेवक पर मिलीभगत से मामला दर्ज करवा दिया। इस बात से परेशान गुरसेवक सिंह ने कोई जहरीली चीज निगल ली और इलाज के दौरान गुरसेवक की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पारिवारिक सदस्यों ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्जकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी सिटी देव सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि गुरसेवक सिंह के परिवार के बयान लिखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed