फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Worker died due to electricity current in Amritsar

Amritsar News: करंट से मजदूर की मौत...शव को मिट्टी में दबा जिंदा करने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 12 Mar 2023 08:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 08:29 PM IST
सार

परिवार ने बताया कि आरोपियों ने किसी तांत्रिक के जरिये चनप्रीत सिंह को जिंदा करने के लिए शव मिट्टी में दबा दिया था। इस बीच किसी ने दिल्ली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने वहां पहुंच शव को कब्जे में लिया और अमृतसर कमिश्नरेट को भी इसकी जानकारी दी। यहां रामबाग पुलिस ने दिल्ली पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और अमृतसर लाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन
A Worker died due to electricity current in Amritsar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। अब रामबाग पुलिस ने दिल्ली के संत सराह नगर निवासी अजीत सिंह और उसके बेटे गुरप्रीत सिंह पर गैर-इरादतन हत्या और शव खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया है। आरोपी चनप्रीत सिंह नाम के मजदूर को अपने साथ होटल में काम कराने के खातिर लाए थे। यहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को बिना सूचना देकर वह शव को दिल्ली लेकर चले गए। जांच अधिकारी एएसआई शिव कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने केस में कार्रवाई करते हुए शव दिल्ली से बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली के निहाल विहार निवासी जसप्रीत सिंह ने रामबाग पुलिस को बताया कि अजीत सिंह और उनका बेटा गुरप्रीत सिंह दिल्ली से मजदूरों को यहां लाकर बटाला रोड स्थित एक होटल में काम कराते हैं। आरोपी सात मार्च को उनके भाई चनप्रीत सिंह को दिल्ली से अमृतसर के होटल में काम कराने लाए थे। नौ मार्च को होटल में काम करते समय चनप्रीत की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी मामले की पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव को एंबुलेंस से दिल्ली ले गए। परिवार ने बताया कि आरोपियों ने किसी तांत्रिक के जरिये चनप्रीत सिंह को जिंदा करने के लिए शव मिट्टी में दबा दिया था। इस बीच किसी ने दिल्ली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने वहां पहुंच शव को कब्जे में लिया और अमृतसर कमिश्नरेट को भी इसकी जानकारी दी। यहां रामबाग पुलिस ने दिल्ली पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और अमृतसर लाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed