फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman murdered in Amritsar of Punjab

खौफनाक: प्लेट मांगने से डांसर गुस्साई, महिला को घसीटा फिर पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 21 Sep 2020 08:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Sep 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
A woman murdered in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

एक घर में रह रही दो महिलाओं के बीच रविवार को प्लेट मांगने पर हुए झगड़े के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला को पीट-पीट कर मार डाला। मृतक महिला का नाम कुलविंदर कौर (50) है। बटाला रोड पर स्थित मुस्तफाबाद इलाके में दोनों किराये पर रह रहीं थीं। वहीं  कुलविंदर डांसर राज नामक महिला से इसलिए भी नाराज रहती थी कि उससे मिलने घर में कई पुरुष आते थे। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जबकि आरोपी महिला पति के साथ फरार है।

विज्ञापन


मृतका के पति सतविंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि वह रिक्शा चलाकर परिवार का पोषण करता है। रविवार को सुबह दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। अक्सर दोनों के बीच बच्चों को लेकर भी झगड़ा होता था। एक ही घर में रहते थे, इसलिए कभी हमारे बर्तन उनके पास होते तो कभी उनके बर्तन हमारी रसोई में उपयोग होते।
विज्ञापन


रविवार को सुबह जब कुलविंदर ने अपनी प्लेट मांगी तो उसने देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। वह रिक्शा लेकर घर से चला गया कि दोनों की लड़ाई है, अपने-आप खत्म हो जाएगी। डांसर कुलविंदर को घसीट कर अपने कमरे में ले गई। जहां उसे बहुत मारा गया। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को जब वह घर आया तो उसे बेटी ने बताया कि मां को डांसर आंटी ने बहुत पीटा है। वह पत्नी को रिक्शे में बैठाकर बटाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन कोरोना वायरस के कारण डॉक्टरों ने उसे दाखिल नहीं किया। रात को वह पत्नी को घर ले आए, वह पूरी रात बेसुध पड़ी रही। सोमवार को सुबह जब वह कुलविंदर को श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल में दाखिल करवाने जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।


मृतका की बहन पूजा ने बताया कि दोनों के बीच प्लेट के लिए झगड़ा हुआ। डांसर उसकी बहन को खींचकर अपने कमरे में ले गई। जहां उसे बुरी तरह पीटा। डांसर ने उसकी बहन के सिर पर कुछ मारा है, जिस कारण उसके सिर पर चोट के कई निशान हैं। जांच अधिकारी थानेदार प्रीतम सिंह ने कहा कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े का कारण घरेलू सामान है। मामले की जांच जारी है। कुलविंदर कौर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला व उसका पति फरार है। जांच अधिकारी के अनुसार उसका पति एक फोटोग्राफर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed