{"_id":"63ea2ec6191d07871d07dfc1","slug":"a-woman-died-under-suspicious-circumstances-in-abohar-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar News: विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Abohar News: विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 13 Feb 2023 06:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Feb 2023 06:21 PM IST
सार
26 वर्षीय मृतका नीतू पुत्री ओम प्रकाश के चचेरे भाइयों गांव रायपुरा निवासी विक्की और अरविंद ने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व नीतू का विवाह गांव बहादुरखेड़ा के निकट स्थित एक ढाणी निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुआ था और अब उनकी पांच साल की बेटी जीविका है।
विज्ञापन
मृतका नीतू की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के अबोहर जिले के ढाणी निवासी एक विवाहिता की रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का कथित आरोप लगाया है। थाना सदर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
26 वर्षीय मृतका नीतू पुत्री ओम प्रकाश के चचेरे भाइयों गांव रायपुरा निवासी विक्की और अरविंद ने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व नीतू का विवाह गांव बहादुरखेड़ा के निकट स्थित एक ढाणी निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुआ था और अब उनकी पांच साल की बेटी जीविका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदीप कुमार अक्सर शराब के नशे में नीतू से मारपीट करता था। इससे वह काफी दुखी रहती थी। उसकी सास भी अपने बेटे का ही साथ देती थी और मारपीट करती थी। रविवार शाम उन्हें सूचना मिली कि नीतू ने घर में ही फांसी लगा ली है जिस पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह मृत पड़ी थी। सदर पुलिस ने मृतका के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति और सास पर हत्या का कथित आरोप लगाया और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन