फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Woman and man brutally murdered with sharp weapon at a village of Sirsa

बड़ी वारदात: महिला-पुरुष की तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या, चारपाई पर मिले दोनों के शव

Wed, 15 Jul 2020 01:38 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा (सिरसा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Jul 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
A Woman and man brutally murdered with sharp weapon at a village of Sirsa
सांकेतिक तस्वीर।

सिरसा के गांव नाथूसरी कलां में कई सालों से अकेली रह रही महिला और पंजाब निवासी मजदूर की मंगलवार को तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। आंगन में दोनों के शव एक चारपाई पर पड़े मिले। मौके पर पहुंची नाथूसरी चोपटा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिरसा के सामान्य अस्पताल भेज दिया है। मृतक महिला के बेटे शंकर लाल के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव नाथूसरी कलां में बिजली बोर्ड कार्यालय के सामने सिरसा भादरा रोड पर एक मकान में महिला संतरो देवी (60) कई वर्षों से अकेली रहती थी। दोपहर को नाथूसरी चोपटा पुलिस को मृतका के भाई भरत सिंह ने बताया कि वह कुछ ही दूरी पर रहता है। उसने देखा कि संतरो देवी की गाय सुबह से धूप में खड़ी है। जब वह उसके घर पर आया तो उसकी बहन और एक व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था और चारपाई पर खून बिखरा हुआ था। उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डीएसपी ऐलनाबाद जगत सिंह, नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी जय भगवान, कागदाना चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह सहित पुलिस ने जांच की। पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतक व्यक्ति की पहचान पंजाब के जालंधर सिंह (45) के रूप में हुई है। उसके हाथ और टांग पर तेजधार हथियार  के निशान मिले हैं। हत्या को अंजाम देने वाले की तलाश में देर रात तक पुलिस जुटी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरी का कार्य करते थे मृतक 
जानकारी के अनुसार संतरो देवी का परिवार करीब 30 वर्ष पहले राजस्थान के भाडी नामक गांव से आकर बसा था। परिवार के सदस्य क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते थे। संतरो देवी के पति की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। उसकी लड़कियां शादीशुदा हैं तथा एक लड़का है जो चोपटा में अलग रहता है। पंजाब निवासी जालंधर सिंह भी चोपटा में मजदूरी का कार्य करता था। 

नाथूसरी कलां के एक मकान के आंगन में महिला और पुरुष का शव पड़े हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।  - जगत सिंह, डीएसपी, ऐलनाबाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed