फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a Student firing on a mobile shop manager in haryana

एेपल स्टोर में आईफोन लेने पहुंचा छात्र, पैसा मांगने पर मैनेजर पर चलाई गोली और फिर...

Thu, 15 Nov 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Updated Thu, 15 Nov 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
a Student firing on a mobile shop manager in haryana
सीसीटीवी फुटेज

एपल स्टोर के मैनेजर पर एक छात्र ने गोली चला दी। हालांकि हमले में स्टोर मैनेजर बाल-बाल बच गया। मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है।  बीए की पढ़ाई कर रहे कैथल के 20 वर्षीय छात्र ने सेक्टर-17 स्थित एपल स्टोर में आईफोन के लिए स्टोर मैनेजर पर देसी पिस्तौल से फायर कर दिया। स्टोर मैनेजर ने युवक को धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी गांव सिरटा निवासी गौरव पुत्र रामनिवास है। 

विज्ञापन


करनाल के ज्योतिनगर निवासी स्टोर मैनेजर संदीप ने बताया कि शाम चार बजे के करीब युवक ब्रेजा कार में आया था। उस वक्त स्टोर में सिर्फ दो ग्राहक थे। युवक ने बहन की शादी में गिफ्ट देने के लिए तीन आईफोन एक्सएस दिखाने को कहा। उन्हें युवक के हावभाव पर कुछ शक हुआ, क्योंकि उसके हाथ में जो बैग था, वह फटा हुआ था। पहले उसे डेमो सेट दिखाए। इसके बाद तीन की जगह सिर्फ एक असली आईफोन उसे दिखाया, जिसकी कीमत एक लाख रुपये थी। 
विज्ञापन


फोन लेने के बाद गौरव ने अपने बैग में पेमेंट के लिए हाथ डाला और पिस्तौल निकाल ली। बोला कि पैसे मांगे तो गोली चल जाएगी। इसके बाद तेजी से स्टोर से बाहर निकलने लगा, तो उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। युवक ने उन पर फायर कर दिया। वह बाल-बाल बचे और गोली के छर्रे स्टोर की दीवार पर लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर मैनेजर और युवक में करीब दस मिनट तक गुत्थमगुत्थी हुई। 

स्टोर मैनेजर की पक्की गिरफ्त में आने के बाद स्टोर के सेल्स एग्जीक्यूटिव हरीष कुमार ने भी उसे पकड़े रखने में मदद की। स्टोर में खड़े दो ग्राहक बाहर भागे। आसपास की दुकानों के लोग और एपल स्टोर के साथ स्थित प्राइवेट बैंक के सिक्योरिटी गार्ड बलवंत सिंह भी वहां पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी गुरमेल सिंह, सिटी थाना के प्रभारी जसपाल ढिल्लों और सुभाष मंडी पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। स्टोर मैनेजर ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। 
 

a Student firing on a mobile shop manager in haryana
जांच करती पुलिस

आरोपी गौरव ने बताया कि पिस्तौल वह जींद में अपने किसी जानकार से कुछ समय पहले ही लेकर आया था। वह नशे का आदी है। वारदात को उसने अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पर देर रात आर्म्स एक्ट और लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 

डीएसपी ने पूछा तो बोला- पहले मेरे बाप से बात कर लो...
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक के चेहरे पर डर या अपराध बोध नहीं झलक रहा था। डीएसपी गुरमेल सिंह ने उससे पूछताछ की तो बोला- पहले मेरे बाप से बात कर लो...।  

गांव सिरटा में सबसे बड़ा जमींदार परिवार है आरोपी का  
जिला कैथल के गांव सिरटा में आरोपी गौरव का सबसे बड़ा जमींदार परिवार बताया गया है। वह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र है। उसके चाचा गांव के सरपंच रह चुके हैं और परिवार राजनीति में भी अच्छी पकड़ है। गौरव के रवैये से परिवार के सदस्य भी नाराज बताए जा रहे हैं। गौरव के पिता की कैथल के सेक्टर-20 स्थित पॉश इलाके में एक कोठी है और वह यहीं रह रहा है।

बीबीए की पढ़ाई छोड़ कर बीए में दाखिला लिया है 
आरोपी गौरव डॉ. भीमराव आंबेडकर पीजी कॉलेज जगदीशपुरा कैथल में बीबीए का छात्र रहा है। गौरव ने बीच में ही बीबीए की पढ़ाई छोड़कर बीए में दाखिला लिया है। वहीं जब उसके कॉलेज के स्टाफ ने गौरव के बारे में कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।   

अध्यक्ष ने उठाई सेक्टर-17 में पुलिस पोस्ट की मांग 
सेक्टर-17 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर गोयल ने बताया कि सीन आफ क्राइम की टीम ने भी मौके मुआयना किया। इधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पूरे घटनाक्रम को देखा। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सेक्टर-17 में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए या पुलिस पोस्ट की व्यवस्था हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed