फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Student Attack On Teacher With Knife In Sonipat Of Haryana

सोनीपतः होमवर्क करके नहीं लाया छात्र, शिक्षिका ने कॉपी मांगी तो 2 बार पेट में घोंपा चाकू

Tue, 09 Jul 2019 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई/सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jul 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
A Student Attack On Teacher With Knife In Sonipat Of Haryana
घायल टीचर - फोटो : अमर उजाला

होमवर्क की कॉपी चेक कराने को कहने पर 11वीं कक्षा के छात्र ने शिक्षिका के पेट में दो बार चाकू घोंप दिया। लहूलुहान शिक्षिका वहीं पर गिर गईं तो कक्षा में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि छात्र गर्मी की छुट्टियों का होमवर्क करके नहीं लाया था। शिक्षिका के कॉपी चेक कराने को कहने पर क्लास से बाहर जा रहा था। 

विज्ञापन


रोकने पर वापस आया और अपने बैग से चाकू निकालकर टीचर पर हमला कर दिया। पीजीआई रोहतक में भर्ती शिक्षिका की हालत गंभीर है। पुलिस ने शिक्षिका के बयान पर आरोपी छात्र पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वारदात गांव भिगान के श्रीराम-कृष्ण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हुई। जानकारी के अनुसार, गांव कामी निवासी शिक्षिका मुकेश भिगान के श्रीराम-कृष्ण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी विषय पढ़ाती हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को वह सबसे पहले 11वीं की कक्षा में गईं। उन्होंने विद्यार्थियों से गर्मी की छुट्टियों के होमवर्क की कॉपी चेक कराने को कहा। साथ ही कहा कि जो होमवर्क करके नहीं लाएं हैं वह खड़े हो जाएं। इसके बाद कई छात्र खड़े हो गए। इसी बीच एक छात्र क्लास रूम से बाहर जाने लगा। शिक्षिका ने उसे बाहर जाने से रोका तो वह अपने स्थान पर आया और अपने बैग से चाकू निकाल कर शिक्षिका के पेट में दो बार घोंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

A Student Attack On Teacher With Knife In Sonipat Of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

शिक्षिका बेहोश होकर गिर गईं। इस पर कक्षा में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर अन्य शिक्षक कक्षा की तरफ दौड़े और भाग रहे छात्र को पकड़ लिया। घायल अवस्था में शिक्षिका को पहले सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते उन्हें महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर और फिर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

डीटीसी में चालक हैं आरोपी के पिता 
आरोपी छात्र का पिता दिल्ली में डीटीसी में चालक है। छात्र ने इस स्कूल में इसी सेशन में दाखिला लिया है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी होमवर्क करके नहीं लाता था। 

होमवर्क नहीं करने का कारण पूछा तो चाकू मार दिया : शिक्षिका
घायल शिक्षिका मुकेश ने बताया कि कक्षा में जाने के बाद जब मैंने छात्रों को होमवर्क की कॉपी चेक कराने को कहा तो आरोपी छात्र उठकर बाहर जाने लगा। उसे रोककर होमवर्क नहीं करने का कारण पूछा। इसके बाद वह अपने बैग के पास आया और चाकू निकालकर हमला कर दिया। 

हम समझ नहीं पाए और उसने मैडम के पेट में चाकू मार दिया
एक चश्मदीद छात्र ने बताया कि मैडम ने क्लास रूम में आने के बाद सभी छात्रों को होमवर्क दिखाने को कहा। इसके बाद आरोपी छात्र कक्षा से बाहर जाने लगा। मैडम ने उसे रोका तो वह वापस आ गया। उसने बैग से चाकू निकाला और मैडम के पास जाकर उनके पेट में घोंप दिया। इसके बाद क्लासरूम में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर अन्य शिक्षक आ गए उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और मैडम को अस्पताल ले जाया गया।

शिक्षिका ने छात्र पर होमवर्क करके नहीं लाने पर टोकने के बाद चाकू मारने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। - सुमित कुमार, थाना प्रभारी मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed