फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Smuggler Arrested With Female Partner In Ludhiana

युवती को लगी नशे की लत और यूं बन गई नशा तस्कर, साथी सहित पुलिस ने दबोचा

Tue, 16 Jul 2019 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
A Smuggler Arrested With Female Partner In Ludhiana
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

नशे की आदत ने एक युवती को तस्कर बना दिया। थाना हैबोवाल की पुलिस ने उसे उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर 230 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने आरोपी न्यू माया नगर निवासी सन्नी और न्यू पटेल नगर निवासी ज्योति के खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज किया है। थाना हैबोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने बलोकी रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। 

विज्ञापन


इसी दौरान दोनों आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान रोक कर तलाशी ली तो वह घबरा गए। तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद हुआ। वह देहात इलाकों से नशीला पाउडर लाकर महानगर में सप्लाई करते हैं। आरोपी सन्नी के खिलाफ पहले भी लूटपाट और नशा तस्करी के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है। 

विज्ञापन

वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। आरोपी युवती ज्योति भी नशा करने की आदी थी और दोनों की मुलाकात भी नशा तस्करी के दौरान ही हुई थी। ज्योति के खिलाफ भी नशा तस्करी का एक मामला थाना हैबोवाल में दर्ज है।

वह भी जमानत पर बाहर है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।  

नशीले पाउडर के साथ तीन काबू
हैबोवाल पुलिस ने अलग अलग जगहों पर नाकाबंदी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों से 325 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।

पुलिस ने इस मामले में हैबोवाल कलां स्थित दीप नगर निवासी सौरब जसकोटिया, अजीत सिंह नगर निवासी अभय शर्मा और हैबोवाल कलां स्थित बैंक कालोनी निवासी अमिर्तुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार दो अलग-अलग टीमों ने शैलर चौक और लाल कोठी चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सौरब और अभय शैलर चौक के पास से गुजर रहे थे।

पुलिस पार्टी ने उसे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 220 ग्राम और अमित कुमार को लाल कोठी चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 105 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed