{"_id":"5d77ab348ebc3e93d62af919","slug":"a-shocking-news-from-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में पत्नी के साथ मिल बेटे ने मां को लगाई आग, चीख-पुकार सुन मोहल्ले वालों ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में पत्नी के साथ मिल बेटे ने मां को लगाई आग, चीख-पुकार सुन मोहल्ले वालों ने बचाया
Tue, 10 Sep 2019 08:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 10 Sep 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियना के मुल्लांपुर के गांव कैलपुर में मां के साथ जमीन विवाद को लेकर एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। आग लगते ही महिला बाहर की तरफ भागी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले रिश्तेदार बाहर आए। उन्होंने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
महिला की पहचान मंजीत कौर (50) के रूप में हुई है। घायल महिला को पास के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी थाना मुल्लांपुर दाखा पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित महिला मंजीत कौर की भतीजी जसप्रीत ने बताया कि मंजीत कौर का अपने बेटे के साथ पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन
मंजीत कौर का बेटा जमीन विवाद को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। मंगलवार दोपहर को मंजीत कौर घर में थी। इसी दौरान उसके बेटे और बहू ने उसके साथ मारपीट की और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
आग लगते ही मंजीत कौर शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागी। उसके रिश्तेदारों ने आग पर काबू पाकर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना दाखा के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आ गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।