{"_id":"5b2bc18a4f1c1b13358b7f83","slug":"a-man-sucide-after-travel-agent-fraud-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लाख 40 हजार रुपये हड़प एजेंट ने अमेरिका की जगह भेजा रूस, युवक ने की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 लाख 40 हजार रुपये हड़प एजेंट ने अमेरिका की जगह भेजा रूस, युवक ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला,जालंधर (पंजाब)
Updated Fri, 22 Jun 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बस्ती दानिशमंदा में पड़ते रसीला नगर के रहने वाले युवक ने ट्रैवल एजेंट से दुखी होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थानीय दानिशमंदा इलाके में बुधवार रात को घटी। पुलिस ने जालसाज एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, उसकी तलाश की जा रही है।
थाना नंबर पांच की पुलिस को मलकीयत सिंह पुत्र जर्नल सिंह ने बताया कि उसके भाई राजन सिंह (30) को अमेरिका भेजने का झांसा देकर एजेंट मनजीत सिंह निवासी घास मंडी ने 13.40 लाख रुपये लिए थे, लेकिन अमेरिका नहीं भेजा। एजेंट ने मलकीयत सिंह को अमेरिका की जगह पर मास्को भेज दिया। तीन माह मास्को घुमाकर वापस भेज दिया। राजन ने रूस से वापस आने के लिए पैसा भी अपने परिवार वालों से मंगवाया।
मलकीयत सिंह ने बताया कि उसके भाई को मॉस्को से आए अभी 3 दिन ही हुए थे। वह एक दिन पहले ही एजेंट से बात करने गया था। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि एजेंट से दुखी होकर राजन ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना नंबर 5 की पुलिस ने मृतक के परिवार वालों के बयानों पर ट्रैवल एजेंट मनजीत सिंह निवासी घास मंडी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एडीसीपी सिटी सुडन विजी का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।