फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a man shot dead Policeman in Ludhiana

लुधियानाः अस्पताल के बाहर युवक ने कांस्टेबल को मारी गोली, पुलिस ने जारी की आरोपी फोटो

Mon, 08 Oct 2018 06:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Mon, 08 Oct 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
a man shot dead Policeman in Ludhiana
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने पुलिसवालों को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरा मच गई। घटना लुधियाना के डीएमसी अस्पताल की है। सोमवार सुबह अस्पताल परिसर के पास उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक ने चौकी के पास ही कांस्टेबल को गोली मार दी। कांस्टेबल युवक को बाइक चोर मानकर गिरफ्तार कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने कांस्टेबल दविंदर सिंह (30) को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


 गोली उनकी जांघ पर लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल, एडीसीपी सुरिंदर लांबा, एसीपी सरताज के सिंह और थाना डिवीजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर मोहन लाल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। कांस्टेबल की शिकायत पर रिशी नगर एक्सटेंशन के रहने वाले रोहित कुब्बा और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालना और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं सूत्रों के अनुसार कुब्बा के साथी को काबू कर लिया गया है, लेकिन अभी इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है और उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

a man shot dead Policeman in Ludhiana
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

जानकारी के अनुसार कांस्टेबल दविंदर सिंह एक सप्ताह पहले ही डीएमसी अस्पताल में बनी पुलिस चौकी में तैनात हुआ है। उसकी ड्यूटी पार्क के पास लगी हुई थी। इस दौरान एक काले रंग की पल्सर बाइक के पास रोहित कुब्बा खड़ा हुआ था। जबकि उसका साथी कुछ दूरी पर खड़ा था। बाइक पर आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। दविंदर सिंह को शक हुआ तो उसने रोहित को रोककर गाड़ी के बारे में पूछा। 

रोहित ने बाइक खुद की बताई। जब दविंदर ने उससे बाइक के कागजात मांगे तो रोहित वहां से भागने लगा। उसका साथी भी वहां से भागने लगा। पुलिस मुलाजिम ने शोर मचाया तो लोगों ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान दविंदर ने उसे पकड़ा और पुलिस चौकी ले जाने लगा। 

इसी दौरान रोहित ने देसी कट्टा निकाल गोली चला दी। गोली कांस्टेबल दविंदर की जांघ पर लगी। वह घायल होकर नीचे गिर गए। गोली चलते ही लोग इधर उधर भागने लगे। इसी दौरान मौका देख कर आरोपी भी मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और घायल मुलाजिम को अस्पताल पहुंचाया।

कांस्टेबल ने पहले मोबाइल पर ली थी फोटो 
कांस्टेबल दविंदर ने रोहित को रोकने से पहले उसकी फोटो मोबाइल पर ली थी। गोली मारकर जब आरोपी फरार हुआ तो उसने अपने सिर पर बांधा काला कपड़ा उतार दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वहां से आरोपी भागता हुआ नजर आ रहा था। पुलिस ने कांस्टेबल दविंदर के मोबाइल से और सीसीटीवी कैमरे से फोटो निकाल कर तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

आरोपी रोहित कुब्बा की फोटो कांस्टेबल के मोबाइल से ही मिल गई थी, जबकि भागने की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मिली है। आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डॉ. सुखचैन सिंह, पुलिस कमिश्नर 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed