फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man shot dead in Ludhiana of Punjab

पंजाब : भैंस खरीदने आए, साथ बैठकर शराब पी, फिर पशु कारोबारी को गोली से उड़ा दिया

Sat, 19 Dec 2020 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Dec 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
A man shot dead in Ludhiana of Punjab
लुधियाना में पशु कारोबारी की हत्या के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में भैंसों के कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच के अनुसार, हत्यारे मृतक को जानते थे। जोकि उसे घर से बुलाकर लाए थे। सभी ने साथ बैठकर शराब पी और फिर गोली मार दी गई।

विज्ञापन


मामला पंजाब के लुधियाना का है। शुक्रवार देर रात लुधियाना के गांव सिंधवा खुर्द में भैंसों के कारोबारी और किसान की अज्ञात लोगों ने गोली मार हत्या कर दी है। हालांकि हत्या केकारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है लेकिन यह सामने आ रहा है कि हत्यारे मृतक को जानते थे।  
विज्ञापन



सिंधवा खुर्द निवासी रणधीर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह (45) पशुपालक होने के साथ एक किसान भी था। शुक्रवार शाम को तीन लोग भैंसे खरीदने के लिए आए थे। वे उसे खेत में लेकर गए। देर शाम को उन्होंने खेत में मिलकर शराब पी। इस दौरान आरोपी रणधीर सिंह को गोली मारकर फरार हो गए। देर रात परिजनों को पता चला, तुरंत रणधीर सिंह को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर प्रभारी रमन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी हिरासत में लिया है हालांकि फिलहाल पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed