फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a man Sexual Harassment with Women in Ludhiana

बेटे को छत से लटका कर मारने की धमकी दी, फिर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बना डाला

Mon, 12 Nov 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना पंजाब) Updated Mon, 12 Nov 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
a man Sexual Harassment with Women in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

बेटे को छत से नीचे लटकाकर जान से मारने की धमकियां देकर एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामला पंजाब के लुधियाना का है। पुलिस ने इस्लामगंज के हरप्रीत सिंह उर्फ हीरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


 पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उधर, पुलिस पीड़िता का मेडिकल सोमवार को सिविल अस्पताल में कराएगी। जांच अधिकारी एएसआई रेशम सिंह ने बताया कि महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पति के साथ घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हो गया और वह दो साल से पति से अलग रह रही थी। महिला ने फैक्टरी में काम करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

a man Sexual Harassment with Women in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

वहां आरोपी से उसकी मुलाकात हुई। दोनों में प्रेम संबंध बन गए। करीब एक महीने तक दोनों लिव इन में रहे। फरवरी में जिला पुलिस ने आरोपी हीरा को लूटपाट के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे पुलिस ने जेल भेज दिया। पीड़िता ने आरोपी के साथ रहने के लिए मना कर दिया। आरोपी ने जेल से फोन कर विवाहिता को धमकियां देनी शुरू कर दी।

जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने उससे मुलाकात की। उसने आरोपी के साथ रहने से मना कर दिया। उस समय तो आरोपी वहां से चला गया। दिवाली वाले दिन पीड़िता अपने घर पर ही थी तो आरोपी वहां आ पहुंचा। वह उसके बच्चे को छत से नीचे लटका कर धमकाने लगा कि वह उसके साथ चले। बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए पीड़ित विवाहिता उसके साथ चली गई। आरोपी अपनी गाड़ी में बैठाकर उसे अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बना लिया। एएसआई रेशम सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed