फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Murdered in Ludhiana, dead body found road side

लुधियाना में युवक की निर्मम हत्या, सड़क किनारे फेंका शव, घरवाले कर रहे थे तलाश

Wed, 22 May 2019 07:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 May 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
A Man Murdered in Ludhiana, dead body found road side
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना सिटी सेंटर इलाके में मंगलवार देर रात अज्ञात हत्यारों ने गांव सनेत निवासी सुनील कुमार (42) की हत्या करने के बाद शव सड़क किनारे फेंक दिया। शव देख राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान सुनील के परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले हुए थे तो उन्हें पता चला। वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो शव वहां पड़ा था। 

विज्ञापन


इसके बाद थाना दुगरी की पुलिस ने सुनील के भाई रोहित कुमार उर्फ दानू की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। रोहित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुनील के दो बेटे और एक बेटी है। वह इंडस्ट्री एरिया ए स्थित फ्यूचर फाइबर एंड फिलामिंट फैक्ट्री में कई सालों से काम करता है। 
विज्ञापन


वह सुबह नौ बजे साइकिल से फैक्ट्री जाता और रात करीब नौ बजे तक आ जाता था। मंगलवार रात को वह फैक्ट्री से निकला हुआ था तो रास्ते में उसकी पत्नी सुनीता ने फोन किया तो सुनील ने कुछ समय में आने की बात की। इसी दौरान जब वह सिटी सेंटर के पास पहुंचा तो अज्ञात हत्यारों ने घेरकर उसकी हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील की जेब में पैसे और मोबाइल वैसे ही पड़े थे जबकि साइकिल गायब थी। देर रात किसी राहगीर ने शव सड़क पर देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव सिविल अस्पताल भिजवा दिया। रोहित के अनुसार वह सुनील को ढूंढने के लिए निकले हुए थे तो पता चला कि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति सिविल अस्पताल पहुंचा। 

जब रोहित अपने भतीजे नवजोत कुमार के साथ सिविल अस्पताल पहुंचा तो आगे सुनील का शव पड़ा था। अज्ञात हत्यारों ने सुनील की गला दबाकर और सिर पर मारकर हत्या की है। एसीपी साउथ जश्नदीप सिंह गिल ने बताया कि अब तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। 

आसपास के सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार मामले की जांच में लगी हुई हैं। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा और आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed